T20: 'प्रैक्टिस में तो ऐसे 50 कैच पकड़ते हैं, लेकिन...', फील्डिंग कोच ने समझा दिया सूर्या का वो ऐतिहासिक Catch!

टी20 के फाइनल मुकाबले अंतिम ओवर में बाउंड्री लाइन पर डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ने वाले सूर्यकुमार यादव की चर्चा पूरे देश में हो रही है. मैच के बाद सूर्यकुमार के कैच पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय फील्डिंग कोच टीके दिलीप ने कहा कि सूर्यकुमार प्रैक्टिस में पहले ऐसे 50 कैच पकड़ चुके होंगे... पर मैच में जब ऐसे मोमेंट आते हैं तो ऐसे कैच पकड़ते वक्त आप को बाउंड्री लाइन को ध्यान में रखना होता है.

Advertisement
भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टीके दिलीप. भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टीके दिलीप.

aajtak.in

  • बारबडोस,
  • 30 जून 2024,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

बारबडोस के महामुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम को हरा कर आईसीसी टी20 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस रोमांचक मुकबाले में भारतीय और अफ्रीकी की खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी जान झोख दी. इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा अंतिम ओवर में डेविड मिलर का जबरदस्त कैच पकड़ने वाले सूर्यकुमार यादव की हो रही है. इस कैच के बारे में जब भारतीय टीम के फील्डिंग कोच ने कहा कि प्रैक्टिस में उन्होंने ऐसे 50 कैच पकड़े होंगे, पर... मैच में वो मोमेंट अलग होते हैं

Advertisement

सूर्यकुमार यादव द्वारा फाइनल मैच के अंतिम ओवर में पकड़े कैच के बारे में जब भारतीय फील्डिंग कोच टीके दिलीप से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस में उन्होंने (सूर्यकुमार यादव) पहले ही ऐसे 50 कैच पकड़े होंगे... पर मैच में जब ऐसे मोमेंट आते हैं तो ऐसे कैच पकड़ते वक्त आप को बाउंड्री लाइन को ध्यान में रखना होता है और जब आप कैच पकड़ते वक्त बॉल को फेंकते है. और फिर से उस बॉल को पकड़ते हैं तो उस वक्त आपके अंदर आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है. वो एक गेंमचेंजिंग मोमेंट था.

'मुझे अभी-भी विश्वास नहीं हो रहा है'

वहीं, जब इस कैच के बारे में सूर्यकुमार यादव से पूछा तो उन्होंने कहा किअभी ऐसा कुछ पता नहीं चल रहा है. मुझे भी अभी-भी विश्वास नहीं हो रहा है. टूर्नामेंट जीत गए,वो कैच मैच विनिंग था. लोग अब बोल रहे हैं जब 16 रन चाहिए थे, अगर वो छक्का हो जाता तो 5 गेंदों में 10 रन चाहिए होते. पर इसके बाद पूरा मैच का माहौल अलग हो जाता. 

Advertisement

उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि उस दो-चार सेकंड जो ठीक लगा वो किया और वो अच्छा भी हुआ. उसके लिए हम लोगों ने अपने फील्डिंग कोच के साथ उन्हीं सब मोमेंट के लिए ही काफी प्रैक्टिस भी की थी.सूर्यकुमार का कैच पकड़ते वक्त वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: T20: उस कैच की कहानी खुद सूर्यकुमार की जुबानी... जिसने भारत के पाले में कर दिया मैच

169 बना सकी अफ्रीका की टीम

आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 बनाकर अफ्रीकी टीम को 177 रन का टारगेट दिया. टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम के भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में 2 विकेट झटक लिए. इसके बाद साउथ अफ्रीका का कैप्टन एडन मार्करम और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पारी को संभाला, लेकिन एडन मार्करम ज्यादा देर तक उनका साथ नहीं दे सके और आउट हो गए.

इसके बावजूद भी हेनरिक क्लासेन और डी कॉक की जोड़ी ने अफ्रीकी पारी को संभालते हुए एक वक्त पर भारतीय टीम की पकड़ से दूर कर दिया, लेकिन डी कॉक के आउट होने और फिर हार्दिक पांड्या की गेंद पर अचानक क्लासेन के आउट होने के बाद मैच का पूरा पासा पलट गया. और अफ्रीकी टीम 20 ओवर में महज 169 रन ही बना सकी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement