IPL 2023 Final Openers: CSK या GT, किसके ओपनर्स हैं धाकड़? शुभमन के सामने कॉन्वे-ऋतुराज की दहाड़...

IPL 2023 Final Openers: आईपीएल 2023 फाइनल में चेन्नई और गुजरात की टक्कर में दोनों ही टीमों के ओपनर्स पर फैन्स की नजरें हैं. शुभमन गिल और ऋद्ध‍िमान साहा गुजरात के ओपनर्स हैं. वहीं चेन्नई के पास डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ हैं. आइए आपको बताते हैं इन चार ख‍िलाड़‍ियों के इस आईपीएल में रिकॉर्डों के बारे में...

Advertisement
शुभमन गिल (@IPL) शुभमन गिल (@IPL)

aajtak.in

  • अहमदाबाद ,
  • 28 मई 2023,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

IPL 2023 CSK vs GT Final Openers Analysis: आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई और गुजरात की ओपनर्स के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा. मतलब जिस टीम के ओपनर्स चले, उसकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी. गुजरात के  पास ओपनर्स के रूप में शुभमन गिल और ऋद्ध‍िमान साहा हैं. वहीं, चेन्नई के पास डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ की धाकड़ जोड़ी है. 

आईपीएल 2023 का मेगा फाइनल आज (28 मई) गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. यह ऐत‍िहास‍िक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. गुजरात की टीम यह IPL ट्रॉफी जीती तो उसका दूसरा आईपीएल ख‍िताब होगा. साल 2022 में भी चैम्प‍ियन गुजरात की टीम बनी थी. 

Advertisement

वहीं इस फाइनल मैच को यद‍ि धोनी की चेन्नई टीम जीतती है तो यह उनका चौथा आईपीएल ख‍िताब होगा. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार (2010, 2011, 2018, 2021) ट्रॉफी को जीता है. 

शुभमन गिल और साहा दिखाएंगे दम 

वैसे इस मुकाबले में CSK और GT के ओपनर्स पर सबसे ज्यादा नजरें होंगी. शुभमन गिल ने अपने बल्ले से आईपीएल में तबाही मचा दी है. उन्होंने कुल 16 मैचों में  156.43 के स्ट्राइक रेट और 60.79   के एवरेज से 851 रन बनाए हैं. शुभमन गिल आईपीएल 2023 के ऑरेन्ज कैप होल्डर भी हैं. वहीं ऋद्ध‍िमान साहा ने 16 मैचों में 317 रन भी बनाए हैं. इसके इतर शुभमन का रिकॉर्ड प्लेऑफ में भी शानदार है. 

कॉन्वे-गायकवाड़ खोल देंगे गुजरात का धागा 

अब बात की जाए चेन्नई के ओपनर्स की तो वह गुजरात के मुकाबले साझा तौर पर बीस लगते हैं. डेवोन कॉन्वे 15 मैचों में 52.08 के एवरेज और 137.06 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बना चुके हैं. कॉन्वे को ऋतुराज गायकवाड़ का भी अच्छा साथ मिला है. उन्होंने 15 मैचों में 43.38 के एवरेज और 146.87 के स्ट्राइक रेट से 564 रन ठोके हैं. 

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement