IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जश्न की तस्वीरें और वीडियो लगातार चर्चा में हैं. इसी बीच RCB ने एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें विराट कोहली डांस फ्लोर पर अपने शानदार अंदाज़ में नजर आ रहे हैं. टीम ने वीडियो के साथ लिखा- किंग कोहली का डांस फ्लोर पर मास्टरक्लास. वीडियो में विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जीत की खुशी को खुलकर सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस खास पल को खूब पसंद कर रहे हैं.