अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी पर गदगद हुए युवराज... इंस्टा पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बात

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार 55 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की है. अभिषेक अब वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भी बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे. वो मुकाबला भारतीय टीम को हर हाल में जीतना होगा.

Advertisement
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा अर्धशतक (Photo: Getty) अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा अर्धशतक (Photo: Getty)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने आखिरकार फॉर्म में वापसी करते हुए मैच विनिंग पारी खेली. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच में अभिषेक ने 30 गेंदों पर 55 रन ठोककर भारत को 72 रनों से बड़ी जीत दिलान में अहम भूमिका निभाई.

इस मुकाबले से पहले तक अभिषेक के नाम पर मौजूदा टूर्नामेंट में सिर्फ 15 रन दर्ज थे. वो लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए थे. ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए 'करो या मरो' जैसा थाा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को रौंदा, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा... अब विंडीज को हराना है

जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए ना सिर्फ टीम को मजबूत शुरुआत दी, बल्कि अपनी लय भी हासिल की. भारत के लिए यह मैच बेहद अहम था और जीत ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत कर दिया. मैच के तुरंत बाद युवराज सिंह ने अपने 'चेले' की जमकर तारीफ की.

युवराज सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा. 'सबसे बेहतरीन बातचीत तब होती है, जब आपका बल्ला खुद बोलता है. शानदार इनिंग्स सर अभिषेक. ऐसे ही आगे बढ़ते रहें.' युवराज का यह संदेश साफ बताता है कि अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ही अपने आलोचकों को जवाब दिया.

Photo: instagram/@/yuvisofficial

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने स्वीकार किया कि पूरे टूर्नामेंट में उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिला था और वह बस क्रीज पर समय बिताना चाहते थे. अभिषेक ने टीम मैनेजमेंट और साथियों का खास जिक्र करते हुए कहा कि सबने उन्हें लगातार भरोसा दिया. अभिषेक कहते हैं, 'उन्होंने मुझे याद दिलाया कि मैंने पहले भी ऐसा किया है और मेरा समय दूर नहीं है. बस खुद पर विश्वास बनाए रखना था.'

Advertisement

यह अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक भी रहा. अभिषेक अब 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में फिर एक्शन में नजर आएंगे. यह मैच भारत के लिए सेमीफाइनल का टिकट तय करेगा. युवराज की सीख और टीम का भरोसा, दोनों ने मिलकर अभिषेक को फिर से चमका दिया है. अब देखना होगा कि वह इस लय को बड़े मुकाबले में कैसे बरकरार रखते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement