पहली गेंद पर छक्का! जसप्रीत बुमराह पर हावी वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल ने दिया 'मारते रहो' का मंत्र

IPL 2026 के गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया. यशस्वी जायसवाल (77 नॉट आउट ) और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (39) ने 5 ओवर में 80 रन जोड़कर मैच एकतरफा कर दिया. जो राजस्थान की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत रही.

Advertisement
15 साल के सूर्यवंशी ने बुमराह को कूटा, जायसवाल बोले- ‘डरना मत, मारते रहो’ (Photo: ITG) 15 साल के सूर्यवंशी ने बुमराह को कूटा, जायसवाल बोले- ‘डरना मत, मारते रहो’ (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 6 अप्रैल को खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पांच बार की चैम्प‍ियन मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की. 11-11 ओवर के इस मैच में RR के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख एकतरफा कर दिया.

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 5 ओवर में 80 रन जोड़ दिए. सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और एक चौका शामिल रहा. वहीं जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें: 'बच्चे' वैभव ने मारा पहली गेंद पर छक्का, कैसा था बुमराह का र‍िएक्शन?

इस मुकाबले का सबसे चर्चित पल तब आया, जब सूर्यवंशी ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने उसी ओवर में कुल दो छक्के लगाए. इस शॉट के बाद बुमराह भी मुस्कुराते नजर आए.

मैच के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे जायसवाल ने खुलासा किया कि सूर्यवंशी के उस शॉट के बाद उन्होंने उनसे क्या कहा. जायसवाल ने बताया- पहली गेंद पर उसने छक्का मारा, तो मैंने उससे कहा कि अपने शॉट्स मारते रहो.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा- बुमराह भाई जैसे दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना शानदार होता है. जब उसने ऐसा किया तो हमें लगा कि बाकी गेंदबाजों पर भी हम दबाव बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने अब हर्षा भोगले के छुए पैर, धोनी-नेहरा को कर चुके हैं नमन

जायसवाल ने माना कि सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी से उनका काम आसान हो गया. उन्होंने कहा- उसने बिना प्रेशर के अपने शॉट्स खेले, जिससे मुझ पर प्रेशर कम हुआ और मैं दूसरे गेंदबाजों को निशाना बना सका. यह साझेदारी शानदार रही और हमने इसे काफी एंजॉय किया.

दोनों बल्लेबाजों के बीच शानदार तालमेल भी देखने को मिला. जायसवाल ने कहा कि वे दोनों हमेशा पॉज‍िट‍िव  बातचीत करते हैं और टीम को तेज शुरुआत देने का लक्ष्य रखते हैं. उन्होंने कहा- वैभव के साथ बल्लेबाजी करना शानदार है. हम दोनों अपने शॉट्स खेलना पसंद करते हैं और एक-दूसरे को पॉजिटिव मैसेज देते रहते हैं.
यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कहर, हिल गया मुंबई इंडियंस का सिस्टम, बुमराह-बोल्ट भी द‍िखे बेबस

RR ने इस दमदार शुरुआत की बदौलत 11 ओवर में 150/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसे MI हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला 27 रन से गंवा दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement