टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 28 मार्च से आईपीएल का रोमांच शुरू होगा लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों के कई किस्से सामने आ रहे हैं. लेकिन इस सीजन की सबसे बड़ी खबर ये है कि इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे. केरल के 31 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज पिछले सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई की टीम में शामिल हुए थे.
सैमसन का RR छोड़ना उस वक्त फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला फैसला था. अब उन्होंने पहली बार बताया है कि आखिर उन्होंने जयपुर फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला क्यों लिया. सैमसन ने कहा कि उन्हें लगा कि राजस्थान के साथ उनका समय पूरा हो चुका था, इसलिए उन्होंने नई शुरुआत करने का फैसला किया.
संजू ने बताया राजस्थान छोड़ने का राज
संजू सैमसन ने कहा, मैंने राजस्थान इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे लगा कि टीम के साथ मेरा समय खत्म हो गया है. सैमसन राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं. उन्होंने कुल 11 सीजन राजस्थान के लिए खेले.
यह भी पढ़ें: 'उड़ा देंगे सर', संजू सैमसन ने सुनाई वैभव सूर्यवंशी की दिलेरी की कहानी, IPL डेब्यू से जुड़ा है किस्सा, VIDEO
वह 2013 से 2015 तक भी इस टीम का हिस्सा थे. इसके बाद दो सीजन उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले और फिर 2018 में दोबारा राजस्थान से जुड़ गए.
RR के खिलाफ पहली बार खेलेंगे
IPL 2026 में सैमसन पहली बार राजस्थान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. यह मैच गुवाहाटी के बारासपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि सैमसन का कहना है कि मैदान पर उतरने के बाद वे इमोशन्स को खुद पर हावी नहीं होने देंगे.
यह भी पढ़ें: IPL से विदाई की तैयारी! धोनी समेत इन 5 दिग्गजों का 2026 हो सकता है आखिरी सीजन
उन्होंने कहा कि राजस्थान में उनके कई पुराने साथी, कोच और स्टाफ हैं, जिनके साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया है. इसलिए उनके लिए सम्मान हमेशा रहेगा, लेकिन अब वह अपने नए सफर पर ध्यान देना चाहते हैं. सैमसन ने कहा, RR के खिलाफ खेलना मेरे लिए नया अनुभव होगा, लेकिन मैदान पर मैं खुश होकर अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहूंगा.
aajtak.in