टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी टीम को शानदार अंदाज में बधाई दी. भारतीय टीम ने रविवार (8 मार्च) को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से मात दी.
कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'चैम्पियंस ⭐⭐⭐ अहमदाबाद में टीम इंडिया की शानदार जीत. पूरे टूर्नामेंट में हमारे खिलाड़ियों ने जिस तरह का विस्फोटक क्रिकेट खेला, उसका कोई मुकाबला नहीं था.
उन्होंने आगे लिखा कि खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात में भी जबरदस्त जज्बा दिखाया और आखिरकार एक बार फिर वर्ल्ड चैम्पियन बनने में कामयाब रहे. कोहली ने टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ और मैनेजमेंट को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और पोस्ट के अंत में 'जय हिंद 🇮🇳❤️' लिखा.
दरअसल, कोहली ने ये 3 स्टार्स (⭐⭐⭐ ) वाला पोस्ट इसलिए लिखा क्योंकि अब टीम इंडिया की जर्सी पर ये नजर आएंगे, और यह बात बताता है कि अब टीम इंडिया तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की चैम्पियन है.
भारत 2007 में पहली बार T20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनी, फिर 2024 में दूसरी बार. और अब तीसरी बार ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है.
यह भी पढ़ें: MS धोनी ने कोच गंभीर को लेकर लिखी इंस्टा पोस्ट, टीम इंडिया के चैम्पियन बनने पर माही की बधाई VIRAL
गौरतलब है कि विराट कोहली ने 2024 में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उस फाइनल में उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर जय शाह के साथ पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा अहमदाबाद, VIDEO
इसके एक साल बाद 36 वर्षीय कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था. इस तरह उनका 14 साल लंबा शानदार टेस्ट करियर खत्म हुआ, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं. अब विराट कोहली केवल वनडे क्रिकेट में खेलते दिखाई देते हैं.
aajtak.in