इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों की तैयारियों और बयानबाजियों की चर्चा सुर्खियों में है. इसी बीच, राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. सिर्फ 14 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा धमाल मचाया है कि हर किसी की नजर उन पर टिकी हुई है.
पिछले सीजन में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया था. इसी के साथ वैभव IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय और सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए.
U19 वर्ल्ड कप में भी मचाया तहलका
वैभव ने अपना शानदार फॉर्म अंडर-19 स्तर पर भी जारी रखा. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने फाइनल मुकाबला 100 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया. इस प्रदर्शन के बाद वैभव को भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है.
“2-3 हजार रन बोल दूंगा…”
IPL 2026 से पहले जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि इस सीजन उनका क्या लक्ष्य है और क्या वह ऑरेंज कैप जीतना चाहते हैं, तो वैभव ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “ऐसा सवाल पूछोगे तो मैं 2-3 हजार रन बोल दूंगा.” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को इरफान पठान ने क्यों दी वॉर्निंग? कहा- आसान नहीं होगा ये सीजन
टीम पहले, पर्सनल रिकॉर्ड बाद में
हालांकि इसके बाद वैभव ने गंभीरता से कहा कि उनका फोकस किसी खास रन टारगेट पर नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं किसी खास नंबर के बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं प्रोसेस फॉलो कर रहा हूं और टीम को ट्रॉफी जिताने पर ध्यान है. पर्सनल गोल्स पर फोकस नहीं है.”
IPL में पहले ही कर चुके हैं धमाका
Rajasthan Royals ने वैभव को IPL 2025 से पहले 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने टीम के भरोसे को सही साबित करते हुए 7 मैचों में 252 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी नहीं... ये खिलाड़ी बनेगा IPL 2026 में गेमचेंजर, आकाश चोपड़ा का दावा
* औसत: 36.00
* स्ट्राइक रेट: 206.56
कम उम्र में बड़े-बड़े छक्के लगाने की उनकी क्षमता उन्हें T20 क्रिकेट का खास खिलाड़ी बनाती है.
aajtak.in