टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा सरप्राइज! इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड जाएगी 'मेन इन ब्लू'

आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया बिना किसी ब्रेक के फिर मैदान पर उतरने वाली है. इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड में दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. यह मिनी सीरीज बड़े दौरे से पहले तैयारी का अहम हिस्सा मानी जा रही है.

Advertisement
आईपीएल के बाद भारत की पहली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. (Photo: X/@BCCI) आईपीएल के बाद भारत की पहली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. (Photo: X/@BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

टीम इंडिया का इस साल शेड्यूल काफी व्यस्त है. हाल ही में भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा था. खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में व्यस्त होने वाले हैं. आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद अफगानी टीम तीन वनडे और 1 टेस्ट मैच के लिए भारत का दौरा करेगी.

व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के बीच भारतीय टीम जून के आखिर में आयरलैंड दौरे पर जाने वाली है, जहां दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे. अफगानिस्तान और इंग्लैंड सीरीज के बीच होने जा रहा यह दौरा तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. भारत-आयरलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 26 जून और दूसरा मुकाबला 28 जून को होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप तो खत्म हुआ... अब मैदान पर कब उतरेगी भारतीय टीम? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

यह छोटा दौरा टीम इंडिया के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के बीच फिट किया गया है. इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होनी है. ऐसे में टीम इंडिया आयरलैंड में मेजबान देश के खिलाफ मुकाबले खेलेगी और फिर सीधे इंग्लैंड के लिए रवाना होगी.

आखिर 2 मैच ही क्यों होंगे?
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कि बीसीसीआई ने हालिया नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को आयरलैंड दौरे के बारे में संकेत दे दिया गया था. आमतौर पर भारत आयरलैंड दौरे पर 3 मैचों की सीरीज खेलता रहा है. 2018, 2022 और 2023 में ऐसा ही देखने को मिला था, लेकिन इस बार शेड्यूल बेहद टाइट है. अफगानिस्तान और इंग्लैंड सीरीज के बीच बहुत कम समय होने के कारण सिर्फ 2 मैचों की विंडो ही निकाली जा सकी.

Advertisement

देखा जाए तो जून से लेकर दिसंबर तक भारतीय टीम लगातार क्रिकेट खेलेगी, जिसमें घरेलू और विदेशी दोनों सीरीज शामिल हैं. जून में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी. फिर भारत का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा होगा. अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ उसकी धरती पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जबकि सितंबर में बांग्लादेश दौरे की संभावना है, जहां वनडे और टी20 सीरीज प्रस्तावित है. 

इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूट्रल वेन्यू पर 3 टी20 मैच भी खेले जाएंगे. इसके अलावा वेस्टइंडीज टीम भारत आकर वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. वहीं जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भी भारतीय टीम हिस्सा लेगी. अक्टूबर-नवंबर में भारत न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगा, जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज होगी. साल के अंत में श्रीलंका की टीम भारत आकर वनडे और टी20 मुकाबले खेलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement