T20 World Cup: 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब लेते हुए इमोशनल हो गए संजू सैमसन, सुनाया सचिन तेंदुलकर का किस्सा

टी20 विश्व कप 2026 में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. फाइनल जीत के बाद सैमसन ने कहा कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने बताया कि मुश्किल दौर में सचिन तेंदुलकर से हुई बातचीत और मार्गदर्शन ने उनकी काफी मदद की.

Advertisement
संजू सैमसन ने सुनाया सचिन तेंदुलकर का किस्सा (Photo: ITG) संजू सैमसन ने सुनाया सचिन तेंदुलकर का किस्सा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया. पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाने वाले सैमसन ने फाइनल जीत के बाद कहा कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. फाइनल में जीत के बाद भावुक नजर आए सैमसन ने कहा कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहे हैं.

Advertisement

महाजीत के बाद क्या बोले संजू

सैमसन ने कहा, 'यह किसी सपने जैसा लग रहा है. मैं बेहद खुश और आभारी हूं. इस वक्त मेरे पास शब्द भी नहीं हैं और अपनी भावनाओं को संभालना भी मुश्किल हो रहा है.' सैमसन ने बताया कि इस प्रदर्शन की शुरुआत एक-दो साल पहले ही हो गई थी. उन्होंने कहा कि 2024 के टी20 विश्व कप में वह टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था.

दो साल से कर रहे थे तैयारी

उन्होंने कहा, “सच कहूं तो इसकी शुरुआत एक-दो साल पहले ही हो गई थी. 2024 विश्व कप टीम में मैं था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला. उसी समय से मैं लगातार कल्पना करता रहा और मेहनत करता रहा कि जब मुझे मौका मिलेगा तो मुझे क्या करना है.”

Advertisement

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टूट गए थे

सैमसन ने यह भी स्वीकार किया कि एक समय ऐसा आया जब वह पूरी तरह निराश हो गए थे. उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup Final: संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप में लगाई फिफ्टी की हैट्रिक, कोहली-आफरीदी का तोड़ डाला रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था. मेरे सपने जैसे बिखर गए थे और मैं सोच रहा था कि अब आगे क्या करूं. लेकिन शायद भगवान की योजना कुछ और थी. आखिरकार मुझे बड़े सपने देखने की हिम्मत रखने का इनाम मिला.'

सचिन तेंदुलकर से मिला खास मार्गदर्शन

सैमसन ने बताया कि मुश्किल दौर में कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी मदद की. खास तौर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी लगातार बातचीत होती रही. उन्होंने कहा, 'कई पूर्व खिलाड़ियों ने मुझसे संपर्क किया और मदद करने की कोशिश की. पिछले कुछ महीनों से मैं सचिन सर के साथ लगातार संपर्क में था. मैंने उनसे खुद बात की और लंबी-लंबी चर्चाएं कीं. उनके जैसे महान खिलाड़ी से मार्गदर्शन मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.'

मुश्किल समय में साथ देने वालों को दिया श्रेय

Advertisement

सैमसन ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय उन सभी लोगों को जाता है जिन्होंने कठिन समय में उनका साथ दिया और उन पर भरोसा बनाए रखा. उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए बहुत खास है और फिलहाल वह इस पल का पूरा आनंद लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: जहां टूटा था सपना, वहीं चैम्पियन बन जीता दिल... 3 साल में टीम इंडिया ने ऐसे तोड़ा अहमदाबाद का 'मिथक'

बता दें कि संजू सैमसन के लिए इस वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी नहीं थी. उन्हें बाद में ड्रॉप भी कर दिया गया था. लेकिन फिर संजू ने कमाल का कमबैक किया. उन्होंने 5 मैच में ही 321 रन जड़ दिए. संजू ने लगातार तीन फिफ्टी लगाई और वो भी तीनों लगभग नॉकआउट मैच में.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement