सूर्या ने वर्ल्ड कप जीतकर पिच की मिट्टी को छुआ, याद आ गए रोहित शर्मा, VIDEO

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण जीत लिया. भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक इमोशनल मोमेंट कैमरे में कैद हो गया.

Advertisement
भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: Getty) भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:31 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 96 रनों से जीत हासिल की. रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया था. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार और ओवऑल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. साथ ही भारत घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन चुकी है.

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक भावुक पल कैमरे में कैद हो गया. फाइनल में जीत के बाद जब भारतीय खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, उसी दौरान सूर्यकुमार ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच मिट्टी को हाथ से छुआ और उसे माथे से लगा लिया. सूर्यकुमार का यह अंदाज फैन्स का दिल जीत गया. फैन्स को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की याद आ गई, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत के बाद कुछ इसी तरह का सेलिब्रेशन किया था.

मैदान की मिट्टी को नमन करते हुए सूर्यकुमार यादव यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई क्रिकेट प्रेमियों ने इसे भारतीय खिलाड़ियों के खेल के मैदान के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया.

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था. कोई तिरंगे के साथ फोटो खिंचवा रहा था तो कोई साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान का चक्कर लगा रहा था. इसी बीच सूर्याकुमार यादव का यह भावुक अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया.

Advertisement

मुकाबले में भारतीय टीम की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही. संजू ने 89 रनों की पारी खेली. वहीं बुमराह ने 4 विकेट झटके. भारतीय टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग इस मुकाबले में काफी शानदार रही. बुमराह 'प्लेयर ऑफ द मैच' और संजू 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए.

फाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

फाइनल में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement