T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को को दो विकेट से पीटकर टूर्नामेंट सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर ली.अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए मैच का रुख पलट दिया और टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई.
अब पाकिस्तान के सामने ‘करो या मरो’ का समीकरण बन गया है, वहीं उसे टी20 वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने के लिए दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा. पाकिस्तान के खाते में दो मैचों से सिर्फ 1 पॉइंट है. पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश में धुल गया, जबकि इंग्लैंड से हार ने हालात और कठिन बना दिए. अब सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा.
क्या कहता है क्वालिफिकेशन का गणित? समझिए पूरा खेल
पाकिस्तान की राह अब दूसरे मैचों के नतीजों पर टिकी है
क्या कहता है PAK का क्वालिफिकेशन का गणित?
यानी सीधा-सीधा कहें तो पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराना होगा. साथ ही यह दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच हार जाए, एक श्रीलंका से और एक इंग्लैंड से. अगर ऐसा होता है तो....
वहीं मामला अगर नेट रन रेट पर फंसा तो...
ब्रूक का शतक बना मैच का टर्निंग पॉइंट
सुपर इंग्लैंड ने 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में झटके झेले, लेकिन ब्रूक ने जिम्मेदारी संभाल ली. विल जैक्स ने 28 रन बनाकर उनका साथ दिया और इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह आफरीदी ने 4/30 का शानदार स्पेल डाला, जबकि उस्मान तारिक ने दो विकेट लिए. इससे पहले पाकिस्तान की टीम साहिबजादा फरहान के 63 रन और बाबर आजम और फखर जमां के 25-25 रन की मदद से टीम 164/9 तक पहुंची थी.
aajtak.in