पाकिस्तान आज टी20 वर्ल्ड कप से होगा नॉकआउट? न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला

न्यूजीलैंड की टीम यदि इंग्लैंड को हरा देती है तो पाकिस्तानी टीम का टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता कट जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को हराकर फॉर्म में आ चुकी है और उसका उसका आत्मविश्वास सातवें आसामान पर है.

Advertisement
पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर होने के करीब है. (Photo: Getty Images) पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर होने के करीब है. (Photo: Getty Images)

aajtak.in

  • कोलंबो,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार (27 फरवरी) को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडिम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब है.

श्रीलंका को 61 रनों से हराने के बाद न्यूजीलैंड का नेट रनरेट +3.050 हो गया है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कीवी टीम को सिर्फ बड़ी हार से बचना है. दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम का नेट रनरेट -0.461 है. उधर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड की बड़ी हार और श्रीलंका पर विशाल जीत की जरूरत है. यदि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया, तो पाकिस्तानी टीम पूरी तरह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

Advertisement

कप्तान मिचेल सेंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की स्पिन चौकड़ी इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी के सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकती है. सेंटनर के साथ रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स और कोल मैककॉन्ची धीमी पिच पर असरदार साबित हो सकते हैं.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमान कप्तान हैरी ब्रूक के हाथों में है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था. टीम को अनुभवी जोस बटलर से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं विल जैक्स की ऑफ-स्पिन और लियाम डॉसन की लेफ्ट-आर्म स्पिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.

आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर अगर स्पिनरों को मदद मिलती है तो 165 से 175 के बीच का स्कोर मैच जिताऊ साबित हो सकता है. रचिन रवींद्र ने कहा कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ जीत से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है. शुक्रवार का यह मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल की राह तय करेगा, जबकि इंग्लिश टीम इस मैच के जरिए सेमीफाइनल की तैयारी करना चाहेगी.

Advertisement

इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और रेहान अहमद.

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जेमिसन और डेवोन कॉन्वे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement