श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया फ्यूचर स्टार, IPL में बैटिंग के हुए फैन

श्रेयस अय्यर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का स्टार बताया. IPL 2026 में अपने बेखौफ खेल से सूर्यवंशी ने सभी को प्रभावित किया है और वह भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा नाम बनते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरज रहा है (Photo: ITG) आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरज रहा है (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. अय्यर ने वैभव को फ्यूचर स्टार बताते हुए कहा कि उसमें एक शानदार टैलेंट है. श्रेयस ने ये बात रविवार को लखनऊ और पंजाब के बीच हुए मुकाबले के बाद कही.

सिर्फ 15 साल की उम्र में सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट की सबसे रोमांचक कहानियों में से एक बनकर उभरे हैं. उन्होंने 6 पारियों में 246 रन बनाए हैं, वह भी 236 से ज्यादा के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ. टॉप ऑर्डर में उनकी बेखौफ बल्लेबाजी ने न सिर्फ राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाई है, बल्कि पूरे लीग में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Advertisement

वैभव को लेकर क्या बोले अय्यर

अय्यर ने कहा, वह एक शानदार टैलेंट है, और उसके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सभी विशेषण कम पड़ जाएंगे. जिस तरह उसका बैट फ्लो है, डिलीवरी से पहले उसका रिदम और मोमेंटम बनाना, मुझे लगता है कि वह भविष्य का खिलाड़ी है.

अय्यर की यह तारीफ इसलिए भी खास है क्योंकि वह खुद भी इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं. पंजाब के कप्तान ने 6 पारियों में 208 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें: टीम की हार से टूट गए वैभव... बाउंड्री पर बैठे 15 साल के सूर्यवंशी के छलक पड़े आंसू

अय्यर ने कहा कि जब भी मैं खिलाड़ियों से बात करता हूं, मेरा एक ही संदेश होता है. किसी की नकल करने की कोशिश मत करो. जब आप अपने तरीके से निडर और आक्रामक होते हैं, तो आपको किसी को कॉपी करने की जरूरत नहीं होती. अय्यर ने बताया कि यही सोच पंजाब के टॉप ऑर्डर की सफलता में भी अहम रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026: श्रेयस अय्यर को 'असंभव' शब्द से नफरत, बताया- पंजाब किंग्स की सफलता का सीक्रेट

सूर्यवंशी का असर ऐसा रहा है कि IPL से जुड़े शायद ही कोई खिलाड़ी या टीम उनके प्रदर्शन से अछूती रही हो. टीममेट्स से लेकर विरोधी तक, हर कोई उनके शॉट्स और संयम की तारीफ कर रहा है. अय्यर ने माना कि उनकी काबिलियत को शब्दों में पूरी तरह बयान करना मुश्किल है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement