'विराट कोहली से सीख लो…', रोहित शर्मा की फिटनेस पर संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार यादव पर भी साधा निशाना

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कई मैचों में नहीं खेल पाए. दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव की फॉर्म बल्ले से कुछ खास नहीं रही है, जो टीम के लिए चिंता का विषय है.

Advertisement
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पार्ट हैं. (Photo: ITG) रोहित शर्मा और सूर्यकुमार आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पार्ट हैं. (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय  मांजरेकर ने फिटनेस को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है. मांजरेकर ने साफ तौर पर कहा कि विराट कोहली की लंबी सफलता के पीछे उनकी फिटनेस सबसे बड़ी वजह है. जबकि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को फिटनेस के मामले में और गंभीर होने की जरूरत थी.

स्पोर्टस्टार के पॉडकास्ट में मांजरेकर ने कहा कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में सिर्फ टैलेंट काफी नहीं है, बल्कि फिटनेस ही खिलाड़ियों के करियर की उम्र तय करती है. मांजरेकर ने कहा कि विराट कोहली ने मुश्किल दौर देखने के बावजूद खुद को फिटनेस के दम पर लगातार शीर्ष स्तर पर बनाए रखा.

Advertisement

संजय मांजरेकर ने कहा, 'विराट अब शुरुआती 30 की उम्र में नहीं हैं. उन्होंने भी टी20 क्रिकेट में संघर्ष देखा, लेकिन इस सीजन में उनका प्रदर्शन देखिए. सबसे बड़ा फर्क फिटनेस का है. जब भी विराट कोहली सफलता की बात करते हैं, तो सबसे पहले अपनी फिटनेस को उसका कारण बताते हैं.'

'रोहित ने फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया'
संजय  मांजरेकर ने रोहित शर्मा के करियर पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि फिटनेस ने उनके लिए चीजें मुश्किल बना दीं. मांजरेकर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी इसलिए नीचे गया क्योंकि उन्होंने अपनी फिटनेस का उतना ध्यान नहीं रखा जितना रखना चाहिए था. इससे उन्होंने अपने लिए चीजें और कठिन बना लीं.'

यह भी पढ़ें: IPL: रोहित-धोनी से भी महान कप्तान बन सकते हैं श्रेयस अय्यर, दिग्गज ने गिनाई खूबियां

Advertisement

संजय मांजरेकर ने सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि एक समय सूर्यकुमार यादव और जोस बटलर टी20 बल्लेबाजी के सबसे बड़े नाम थे, लेकिन अचानक लगातार खराब प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया. मांजरेकर ने बताया, 'लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद लगातार असफलता आना टी20 क्रिकेट की सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक है.'

संजय मांजरेकर का मानना है कि 30 की उम्र पार करने के बाद टी20 क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है. उन्होंने कहा, 'मैं एक बात को लेकर पूरी तरह निश्चित हूं. सूर्यकुमार यादव की फिटनेस वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए. अगर मैं उनका निजी कोच होता, तो मैं उन्हें और हल्का, तेज और मजबूत बनाने पर काम करता.'

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में खिलाड़ियों को विराट कोहली की तरह 'एक्सट्रीम फिटनेस' अपनानी होगी. उनके मुताबिक, सिर्फ तकनीक और अनुभव अब काफी नहीं हैं क्योंकि तेज रफ्तार क्रिकेट में शरीर का फिट रहना सबसे बड़ा हथियार बन चुका है.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्या होंगे टीम इंडिया से बाहर? क्यों BCCI ले सकता है ये सख्त फैसला

संजय मांजरेकर के बयान के बाद भारतीय क्रिकेट में फिटनेस को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. जहां विराट कोहली को फिटनेस का बेंचमार्क बताया जा रहा है, वहीं रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को लेकर उठे सवाल अब बहस का विषय बन गए हैं.

Advertisement

विराट कोहली की फिटनेस को उदाहरण बताते हुए संजय मांजरेकर ने साफ संकेत दिया है कि आधुनिक क्रिकेट में लंबा करियर सिर्फ प्रतिभा से नहीं, बल्कि अनुशासन और फिटनेस से बनता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके इस बयान पर क्रिकेट जगत से कैसी प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement