'भारत के मैच नहीं देखता...', बांग्लादेश से करारी हार के बाद चर्चा में पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान

बांग्लादेश से पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मोहम्मद र‍िजवान का पुराना बयान कि वह भारत के मैच नहीं देखते, फिर चर्चा में आ गया. पाकिसत की टीम पहले वनडे में सिर्फ 114 रन पर ढेर हो गई. बांग्लादेश ने लक्ष्य 15.1 ओवर में हासिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की.

Advertisement
बांग्लादेश से हार के बाद मोहम्मद र‍िजवान का बयान चर्चा में (Photo: ITG) बांग्लादेश से हार के बाद मोहम्मद र‍िजवान का बयान चर्चा में (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

iपाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद र‍िजवान का एक पुराना बयान बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की करारी हार के बाद फिर चर्चा में आ गया है. पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने पहले एक अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि वह भारत के मैच नहीं देखते.

दरअसल, नेट्स सेशन के दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे भारत के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बारे में पूछा था. उस मैच में भारत ने 250 से ज्यादा रन बनाए थे. इस सवाल पर रिजवान ने जवाब दिया था, सॉरी, मैं उनके मैच नहीं देखता हूं. 

Advertisement

बुधवार को जब पाकिस्तान को पहले वनडे में बांग्लादेश के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी, तो उनका यही बयान फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप
मीरपुर में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह बिखर गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान की शुरुआत ठीक रही, लेकिन पहला विकेट गिरते ही टीम का पतन शुरू हो गया और विकेटों की झड़ी लग गई. रिजवान खुद भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 20 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए.

नाहिद राणा का कहर
इस मैच में बांग्लादेश के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज नाह‍िद राणा ने शानदार गेंदबाजी की. 23 वर्षीय राणा ने घातक स्पेल डालते हुए 24 रन देकर 5 विकेट लिए.

Advertisement

यह उनके वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल था. उन्होंने साहिबजादा फरहान, शमील हुसैन, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी.

इसके अलावा कप्तान मेहदी हसन म‍िराज ने तीन विकेट झटके. वहीं तस्कीन अहमद और मुस्ताफ‍िजुर रहमना को एक-एक सफलता मिली.पाकिस्तान की ओर से सिर्फ फहीम अशरफ ने कुछ संघर्ष दिखाया और 37 रन बनाकर टीम को 100 के पार पहुंचाया.

महज 15 ओवर में खत्म हुआ मैच
115 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने मैच को एकतरफा बना दिया.ओपनर तंजीद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए. उन्होंने नजमुल हुसैन शांतो (27) के साथ 82 रन की साझेदारी की. बांग्लादेश ने सिर्फ 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement