वानखेड़े में अपने नाम का स्टैंड देख भावुक हुए रवि शास्त्री, इन दिग्गजों को भी सम्मान, VIDEO

रवि शास्त्री का भारतीय क्रिकेट में योगदान अतुलनीय रहा है. शास्त्री 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे. जब शास्त्री भारतीय टीम के कोच बने, तो टीम इंडिया ने ऐतिहासिक कामयाबियां हासिल कीं.

Advertisement
रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड्स का अनावरण किया गया. (Photo: PTI) रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड्स का अनावरण किया गया. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (9 मार्च) को भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री के नाम पर एक स्टैंड का अनावरण किया गया. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की ओर से आयोजित इस खास समारोह में कई क्रिकेट हस्तियां शामिल हुईं. समारोह में महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उपस्थित थे.

वानखेड़े स्टेडियम के गेट्स का नाम भी भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों डायना एडुल्जी, एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई के नाम पर रखा गया. इस खास मौके पर रवि शास्त्री काफी भावुक नजर आए. अपने संबोधन में उन्होंने परिवार का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरी पत्नी, बेटी, बहन और परिवार के सभी लोग यहां मौजूद है. बस एक कमी खल रही है. मेरे पिता जो मेरे हीरो थे, आज यहां नहीं हैं.'

Advertisement

रवि शास्त्री ने अपने पिता को याद करते हुए बताया कि वे वानखेड़े के गरवारे पवेलियन से हर मैच देखा करते थे और आज इस सम्मान को देखकर जरूर गर्व महसूस कर रहे होंगे.

रवि शास्त्री ने अपने करियर की एक खास याद भी साझा की, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रूस रीड की गेंद पर छक्का जड़ा था. शास्त्री कहते हैं. वह मेरा पसंदीदा शॉट था, जो आज इसी स्टैंड के ऊपर गया था.'

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने भी इस सम्मान को अपने जीवन का खास पल बताया. एडुल्जी कहती हैं, 'यह मेरे और सभी महिला क्रिकेटरों के लिए बड़ा सम्मान है. यह मेरे जीवन का यादगार दिन है.' समारोह में दिवंगत क्रिकेटरों एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन और भी भावुक हो गया.

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम में ‘शास्त्री स्टैंड’ का नामकरण सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सुनहरे इतिहास को सलाम करने जैसा है. यह दिन शास्त्री और अन्य दिग्गजों के लिए हमेशा यादगार रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement