'हेड कोच को गोली मारो...', बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद भड़का पाकिस्तानी द‍िग्गज

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

Advertisement
बांग्लादेश के सामने पस्त पाकिस्तान, पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा  (Photo: AP) बांग्लादेश के सामने पस्त पाकिस्तान, पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान को हार क्या मिली, इस पर वहां के द‍िग्गज क्रिकेटर भड़क उठे हैं. इस करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है. टीम की खराब बल्लेबाजी को लेकर पूर्व क्रिकेटर बास‍ित अली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं.

दरअसल, पाकिस्तान को पहले वनडे में बांग्लदेश के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 30.4 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में बांग्लादेश ने यह टारगेट सिर्फ 15.1 ओवर में हासिल कर लिया.

Advertisement

इस हार के बाद बासित अली ने घुमा-फिराकर टीम के हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) की रणनीति की आलोचना की. उनका कहना था कि टीम को जरूरत से ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, जिसका नतीजा यह रहा कि बल्लेबाज परिस्थितियों के मुताबिक खेल ही नहीं पाए.

बास‍ित ने कहा- सबसे पहले उस आदमी (इशारा माइक हेसन की तरफ) को गोली मारो, जिसने उन्हें दस पावरप्ले ओवर में कम से कम 60 रन बनाने के लिए कहा था. उन्होंने कभी मैदान पर क्रिकेट नहीं खेला. वह बस एक कागज थमा देते हैं.  क्या उन्होंने नहीं देखा कि यहां के हालात कैसे हैं? क्या उन्हें नहीं पता था कि भारत भी बांग्लादेश में हार गया है?

एक यूट्यूब चैनल पर इस चर्चा के दौरान उनके साथ पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) भी मौजूद थे, बासित अली ने कहा कि सबसे पहले उस व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना चाहिए जिसने टीम से पावरप्ले के दस ओवर में कम से कम 60 रन बनाने का लक्ष्य तय किया. उनके मुताबिक ऐसी रणनीति बनाने वाले लोग मैदान की परिस्थितियों को समझे बिना ही निर्देश दे देते हैं.

Advertisement

बासित अली ने यह भी कहा कि कोच के तौर पर फैसले लेने वाले व्यक्ति को स्थानीय हालात का अंदाजा होना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उन्हें यह नहीं पता था कि यहां की पिचें कैसी हैं और हालात कैसे काम करते हैं. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भारत जैसी मजबूत टीम को भी बांग्लादेश में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.

मैच के दौरान पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर कामरान अकमल भी हैरान नजर आए. उनका कहना था कि तेज गेंदबाज नाह‍िद राणा ने भी पिच पर मौजूद हल्की नमी और मूवमेंट का शानदार इस्तेमाल किया और सिर्फ 24 रन देकर पांच विकेट झटक लिए.

अकमल के मुताबिक मैच देखते हुए ऐसा लग रहा था जैसे एक टीम इंटरनेशनल स्तर की है और दूसरी किसी क्लब साइड की तरह खेल रही है, मानो वर्ल्ड कप से पहले कोई प्रैक्टिस मैच चल रहा हो. उन्होंने बताया कि मैच के बाद उन्होंने बासित अली को फोन किया और उनके पास यह बताने के लिए शब्द नहीं थे कि टीम किस तरह का क्रिकेट खेल रही थी.

उन्होंने कहा कि इतनी खराब बल्लेबाजी तो क्लब क्रिकेट में भी शायद ही देखने को मिलती है. अकमल के अनुसार पाकिस्तान के लगभग सभी बल्लेबाज बैकफुट पर खेलते नजर आए और किसी ने भी आगे बढ़कर गेंदबाजों का सामना करने की कोशिश नहीं की.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement