LSG vs DC IPL 2026 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-5 में आज (1 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 4 विकेट खोए हैं. समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के लिए पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था. दिल्ली कैपिटल्स जहां पांचवें स्थान पर रही थी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7वां स्थान हासिल किया था. दोनों ही टीमें अब मौजूदा सीजन में अच्छा खेल दिखाने के लिए मैदान पर उतरी हैं. दिल्ली-लखनऊ मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करत रहिए...
यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला, यहां देखें बॉल बाय बॉल अपडेट
ऐसी चल रही है लखनऊ की पारी
मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनिंग करने उतरे कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद एडेन मार्करम (11 रन) के रूप में लखनऊ को दूसरा झटका लगा, जो विपक्षी टीम के कप्तान अक्षर पटेल की गेंद को पढ़ नहीं सके और बोल्ड हो गए. आयुष बदोनी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें टी. नटराजन ने आउट किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा, जिन्हें 8 रनों के निजी स्कोर पर लुंगी एनगिडी ने बोल्ड किया. पूरन के आउट होने के समय लखनऊ का स्कोर 65/4 था. लखनऊ को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब ओपनर मिचेल मार्श को कुलदीप ने अपनी फिरकी में फंसा लिया. मार्श ने 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 28 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए.
डेब्यूटेंट मुकुल चौधरी (14 रन) बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और उनका विकेट भी कुलदीप यादव ने झटका. अब्दुल समद ने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 25 बॉल पर 36 रनों का योगदान दिया. समद ने अपनी इनिंग्स में 3 चौके के अलावा एक छक्का लगाया. समद का विकेट टी. नटराजन लिया. नटराजन ने फिर मोहम्मद शमी (1 रन) को भी चलता किया.
एनरिक नॉर्किया अपना खाता भी नहीं खोल सके और उनका विकेट लुंगी एनगिडी ने लिया. एनिगडी ने फिर मोहसिन खान (0 रन) को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग्स समेट दी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन ने तीन विकेट झटके. जबकि कुलदीप यादव को दो सफलताएं हासिल हुईं.
इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चार मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स विजेता बनी. यानी दोनों टीमों के बीच आईपीएल में मुकाबले तगड़े रहे हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स H2H
कुल IPL मुकाबले: 7
लखनऊ ने जीते: 3
दिल्ली ने जीते: 4
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया और प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट सब: शाहबाज अहमद.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट सब: समीर रिजवी
aajtak.in