कुलदीप यादव का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं

टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के होटल द सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन हुआ. इसमें क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. सूबे के सीए योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

Advertisement
कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका चड्ढा. (Photo: instagram/@kuldeep_18) कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका चड्ढा. (Photo: instagram/@kuldeep_18)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद आज यानी मंगलवार को लखनऊ में उनका भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में क्रिकेट दिग्गजों के साथ मशहूर राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला. कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी. यह शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी.

Advertisement

सीएम योगी भी रिसेप्शन में पहुंचे

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी क्रिकेटर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कुलदीप और वंशिका को आशीर्वाद दिया और क्रिकेटर के परिजनों के साथ फोटो खिंचाई.

रिसेप्शन में जुटे क्रिकेट और राजनीति के बड़े नाम

लखनऊ में हो रहे इस रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रिसेप्शन में पहुंचे. वहीं पूर्व ओपनर शिखर धवन और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी अपनी पत्नी के साथ समारोह में पहुंचे. होटल पहुंचते ही इन खिलाड़ियों पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया.

अखिलेश यादव भी हुए शामिल

रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के आने का भी कार्यक्रम था. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी रिसेप्शन में पहुंचें. कुलदीप और वंशिका ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. सपा प्रमुख ने दोनों को शुभकामनाएं दीं.

Advertisement

900 से ज्यादा मेहमान, चार चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम

इस ग्रैंड रिसेप्शन में करीब 900 से ज्यादा मेहमानों को न्योता दिया गया था. खास मेहमानों के लिए चार चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया था. 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

VVIP मेहमानों को देखते हुए होटल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. परिसर में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है, ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

शादी के बाद कानपुर पहुंचे तो हुआ खास स्वागत

इससे पहले शादी के बाद जब कुलदीप यादव अपने घर कानपुर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया. उनके घर के बाहर सड़क से लेकर घर के गेट तक रेड कारपेट बिछाया गया था और दोनों तरफ बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया. कुलदीप अपनी पत्नी के साथ काले रंग की लग्जरी कार में सीधे घर के अंदर पहुंचे. हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement