KKR vs PBKS, IPL 2026 Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings : आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया. ईडन गार्डन्स में केकेआर और पंजाब के बीच मुकाबला केवल 22 गेंदों तक चला और फिर बारिश के चलते ये मैच रद्द करना पड़ा.

Advertisement
 IPL 2026 में बारिश के चलते रद्द हुआ पंजाब किंग्स और केकेआर का मैच (Photo: ITG) IPL 2026 में बारिश के चलते रद्द हुआ पंजाब किंग्स और केकेआर का मैच (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना था. लेकिन ये मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और इसे रद्द करना पड़ा. इसके चलते दोनों टीमों में एक-एक अंक शेयर किए गए. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर था. जहां टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन केवल 3.4 ओवर का ही खेल हो सका और फिर बारिश आ गई. रात करीब 10.30 पर बारिश थमी लेकिन मैदान गीला होने के चलते अंपायर्स ने इसे रद्द करने का फैसला लिया.

Advertisement

मैच रद्द होने से केकेआर की अंक तालिका में अब एक अंक जुड़ गए हैं. क्योंकि इस मैच से पहले केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश थी. क्योंकि शुरुआती दोनों मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते थे और अब उसके खाते में 5 अंक हो गए है. अब पंजाब अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है.

बारिश ने बिगाड़ा खेल

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में फिन एलन का विकेट गिर गया. एलन के बल्ले से केवल 8 रन आए. इसके बाद कैमरून ग्रीन भी 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रहाणे और अंगकृष ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन चौथे ही ओवर में बारिश आ गई. इसके बाद बारिश थमी ही नहीं.

Advertisement

अब जानें अंक तालिका का हाल

इस मुकाबले के रिजल्ट के बाद अब पंजाब की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. 3 मैचों में उसके पास 5 अंक हैं. वहीं, केकेआर की टीम 8वें पायदान पर हैं और 3 मैच में उसके 1 अंक हैं.  

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement