अंजान ख‍िलाड़ी ने ऐसा रौला जमाया, संजू सैमसन का शतक वेट‍िंग में ही रह गया

द‍िल्ली कैप‍िटल्स के ख‍िलाफ 5 मई को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 व‍िकेट से 15 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की. चेन्नई की जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे, ज‍िन्होंने 52 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली. वहीं कार्त‍िक शर्मा ने भी 31 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली.

Advertisement
संजू सैमसन का शतक रह गया अधूरा, कार्तिक के बल्ले ने मचा दी तबाही (Photo: PTI) संजू सैमसन का शतक रह गया अधूरा, कार्तिक के बल्ले ने मचा दी तबाही (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

द‍िल्ली कैप‍िटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार (5 मई) को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेड‍ियम में मुकाबला हुआ. जहां चेन्नई की टीम ने द‍िल्ली की टीम को एकतरफा अंदाजा में हराकर रख दिया. इस मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि संजू सैमसन (87 नाबाद) अपना शतक पूरा कर सकते हैं, लेकिन कार्त‍िक शर्मा ने 31 गेंदों पर 41 रन बनाए. 

Advertisement

और इस तरह संजू मौजूदा आईपीएल में अपना तीसरा शतक मारते हुए चूक गए. संजू ने मैच के बाद माना कि वो शायद शतक पूरा कर सकते थे. 

मैच की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा- हम जिस टारगेट का पीछा कर रहे थे और जिस तरह विकेट खेल रहा था, उसे देखते हुए अगर पावरप्ले में 35 बिना नुकसान के भी रहते, तो हम मिडिल ओवर्स में तेजी ला सकते थे. 

शतक के सवाल पर सैमसन ने साफ कहा- शतक के लिए मुझे थोड़ा स्वार्थी होना पड़ता, लेकिन मैंने टीम की जीत को प्राथमिकता दी. नॉट आउट रहते हुए मैच जिताना ज्यादा संतोष देता है. 

वैसे इस मुकाबले में कार्त‍िक शर्मा उर्व‍िल पटेल के आउट होने के बाद मैदान में आए. तब संजू 15 रन बनाकर खेल रहे थे. फ‍िर जब 15 ओवर चेन्नई की पारी के कंपलीट हुए तो समीकरण बदला हुआ था. चेन्नई को 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए थे. संजू सैमसन 47 गेंदों पर 79 रनों पर खेल रहे थे, कार्त‍िक शर्मा 17 रनों पर खेल रहे थे. और यहीं से कार्त‍िक शर्मा ने संजू से ज्यादा खुद के पास स्ट्राइक रखी और मैच फ‍िन‍िश खत्म कर लौटे. 

Advertisement

अब सवाल, कौन हैं कार्त‍िक शर्मा?

कार्तिक शर्मा को सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी के दौरान 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था. जबकि उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था. कार्तिक पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रायल में शामिल थे और टीम के कैम्प का भी हिस्सा रहे.

कार्तिक 2025-26 रणजी सीजन के पहले फेज में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी थे और 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी थे. 20 साल के कार्त‍िक मौजूदा आईपीएल के 7 मैचों में 153 रन 30.60 के एवरेज और 127.49 के स्ट्राइक रेट से बना चुके हैं. वहीं उनके नाम 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 479 रन बना चुके हैं. जहां वो 43.54 के एवरेज, 38 चौके और 24 छक्के  जड़ चुके हैं.

वहीं वो 9 ल‍िस्ट ए मैचों में  445    रन 55.62 के एवरेज और  118.03 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. इसके अलावा 19 टी20 की 18 पार‍ियों में वो 487 रन 30.43 के एवरेज और 149.84 के स्ट्राइक रेट से बना चुके हैं. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement