Jasprit Bumrah Replacement T20 World Cup: कब मिलेगा जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट? खत्म होने वाली है आईसीसी की डेडलाइन

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हुए. उनकी जगह अब बीसीसीआई को रिप्लेसमेंट का ऐलान करना है. आईसीसी की डेडलाइन की तारीख जल्द ही खत्म होने वाली है, ऐसे में बीसीसीआई को जल्द ही किसी बॉलर का नाम बताना होगा.

Advertisement
Jasprit Bumrah (File Pic: PTI) Jasprit Bumrah (File Pic: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में है. भारत ने पर्थ में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है और जल्द ही वह अपना पहला वॉर्म-अप मैच भी खेलने वाली है. इस बीच टीम इंडिया के लिए टेंशन ये है कि अभी तक जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट नहीं मिला है. बीसीसीआई को जल्द से जल्द जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट अनाउंस करना होगा, क्योंकि अब आईसीसी की डेडलाइन भी खत्म होने वाली है. 

टीम इंडिया जब टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली थी, उससे पहले ही भारतीय टीम को यह झटका लग चुका था. जसप्रीत बुमराह काफी दिनों से चोट से परेशान हैं, इस वजह से वह एशिया कप 2022 में भी नहीं खेले थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होंने वापसी की थी, लेकिन चोट की वजह से उन्हें सीरीज़ छोड़नी पड़ी.

इसके बाद तय हो गया कि जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने कमर में चोट की वजह से बुमराह के बाहर होने की पुष्टि की. हालांकि, इस ऐलान के साथ बीसीसीआई ने रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया था. 

Advertisement

क्लिक करें: 'यह बड़ी निराशा है...', टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं होने पर छलका शार्दुल ठाकुर का दर्द

कब खत्म हो रही है आईसीसी की डेडलाइन? 

आईसीसी के नियम के मुताबिक, सभी 16 टीमें 9 अक्टूबर तक अपने स्क्वॉड में कोई भी बदलाव कर सकती हैं. यानी बीसीसीआई को 9 अक्टूबर यानी रविवार को ही जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट बताना होगा. हालांकि यह आखिरी मौका नहीं होगा क्योंकि सुपर-12 में जो टीमें पहले से ही पहुंच चुकी हैं यानी टॉप-8 टीमों के लिए यह आखिरी तारीख 15 अक्टूबर होगी. क्योंकि टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. ऐसे में बीसीसीआई आईसीसी से कहे तो वह 15 अक्टूबर तक भी रिप्लसमेंट को बता सकता है. 

कौन लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह?
कप्तान रोहित शर्मा ने साफ किया था कि जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा इसका फैसला ऑस्ट्रेलिया में जाकर ही होगा. टीम इंडिया पर्थ में है और वहां पर प्रैक्टिस भी कर रही है, ऐसे में अब ऐलान हो सकता है. टीम इंडिया के मेन स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी शामिल हो सकते हैं. क्योंकि उन्हें रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में रखा गया है. 

साथ ही दीपक चाहर भी रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में थे, लेकिन वह खुद ही चोटिल हो गए हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा चांस मोहम्मद शमी के ही हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिर टी-20 वर्ल्डकप 2021 में ही खेला था, हाल ही में हुई साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका मिला था लेकिन कोरोना की वजह से वह खेल नहीं पाए. अब टी-20 वर्ल्डकप 2022 के लिए उन्हें मेन स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. 

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

Advertisement

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.   
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement