‘बुमराह देश की धरोहर, 2 साल पहले ही...’ वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव हुए इमोशनल

टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह जीत टीम की दो साल की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की और जसप्रीत बुमराह को पीढ़ी में एक बार मिलने वाला गेंदबाज बताया.

Advertisement
वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सूर्यकुमार यादव (Photo: AFP) वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सूर्यकुमार यादव (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद गदगद दिखे. उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए बहुत खास है और इस उपलब्धि को पूरी तरह महसूस करने में अभी थोड़ा समय लगेगा.

फाइनल जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह सफर 2024 विश्व कप के बाद शुरू हुआ था, जब उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. उन्होंने बताया कि उस समय भारतीय क्रिकेट प्रशासन और सीनियर खिलाड़ियों ने उन पर भरोसा जताया, जिसने उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया.

Advertisement

जीत के बाद क्या बोले कप्तान सूर्या

सूर्यकुमार ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस जीत को समझने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मैं बेहद खुश हूं. यह सफर लंबा रहा है. 2024 विश्व कप के बाद यह यात्रा शुरू हुई थी. उस समय मुझ पर भरोसा दिखाया गया और मुझे टीम की कप्तानी का मौका मिला. वहां से लेकर यहां तक पहुंचना और खिताब जीतना हमारे लिए बहुत खास है.'

दो साल से बन रही थी जीत की नींव

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम पिछले दो साल से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रही थी और वही आदतें इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रखी गईं. उन्होंने कहा, 'हम पिछले दो साल से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे. हमारा सिर्फ यही लक्ष्य था कि 2024 विश्व कप में जो अच्छी आदतें और सोच हमने अपनाई थीं, उन्हें आगे भी जारी रखें. खिलाड़ियों ने इसे बहुत अच्छे तरीके से अपनाया.'

Advertisement

खिलाड़ियों पर भरोसा करना सबसे जरूरी

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि कप्तान के तौर पर खिलाड़ियों की क्षमता को समझना और उन पर भरोसा करना बहुत जरूरी होता है. उन्हें पहले से पता था कि टीम में कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. उन्होंने कहा, मेरे लिए सबसे जरूरी था कि मैं खिलाड़ियों की क्षमता को समझूं. मुझे पता था कि इस टीम में कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और सही समय पर वे कमाल करेंगे.

संजू-अभिषेक पर क्या बोले

कप्तान ने फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बेहतरीन खिलाड़ी हैं. हमें पता था कि वे कुछ खास कर सकते हैं और उन्होंने फाइनल जैसे बड़े मैच में वही करके दिखाया.

बुमराह को बताया ‘देश की धरोहर’

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह  की भी जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार पैदा होते हैं. उन्होंने कहा, “बुमराह पीढ़ी में एक बार मिलने वाले गेंदबाज हैं. मैं उन्हें देश की धरोहर कह सकता हूं. उन्हें अच्छी तरह पता है कि मैच में क्या करना है. वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement