RCB ने तोड़ा IPL का नियम? 5 'विदेशी' खिलाड़ियों पर व‍िराट कोहली हुए ट्रोल, देखें VIDEO

RCB इनसाइडर के नए एपिसोड में विराट कोहली और Mr. Nags के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली. AI से इंटरव्यू करने वाले बयान से लेकर RCB की ट्रॉफी, सोशल मीडिया ट्रोल, हेयरकट और सैंडलवुड डेब्यू तक कई मुद्दों पर हंसी-मजाक हुआ. वहीं इस दौरान Mr. Nags ने जो सवाल पूछा वो बेहद चर्चा में रहा.

Advertisement
RCB की प्लेइंग XI पर उठे सवाल, कोहली संग इनसाइडर का फनी VIDEO (Photo: ITG) RCB की प्लेइंग XI पर उठे सवाल, कोहली संग इनसाइडर का फनी VIDEO (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

आईपीएल 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB)  के फेमस शो आरसीबी इनसाइडर शो चर्चा में है. यह एपिसोड रिलीज होते ही वायरल हो गया. इस बार शो में व‍िराट कोहली और म‍िस्टर नाग्स  (Mr. Nags) की जोड़ी ने एक बार फिर फैन्स को हंसी से लोटपोट कर दिया.

मिस्टर नाग्स का किरदार प्रसिद्ध हास्य कलाकार, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट दानिश सैत (Danish Sait) करते हैं. 

Advertisement

एपिसोड की शुरुआत में  ही नाग्स ने कोहली से पूछा  कि लोग कह रहे हैं RCB पांच ओवरसीज (व‍िदेशी) खिलाड़ियों के साथ खेल रही है.

इस पर कोहली तुरंत मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं- मुझसे क्यों पूछ रहे हो, ओवरसीज से पूछो. दरअसल, नाग्स का इशारा कोहली का इंग्लैंड में रहने को लेकर था, वो अक्सर भारत के लिए मैच खेलने के बाद इंग्लैंड पहुंच जाते हैं, इसी बात पर उन पर तंज कसा गया. वैसे आईपीएल में मैदान पर मैक्स‍िमम 4 विदेशी खिलाड़ी रह सकते हैं. 

वीड‍ियो में इसके बाद बातचीत ट्रॉफी जीतने पर पहुंचती है. कोहली कहते हैं कि ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें 'monkey off the back' जैसा अहसास हुआ, यानी लंबे समय का दबाव खत्म हो गया. हालांकि नाग्स तुरंत चुटकी लेते हैं और कहते हैं कि उनके वापस आते ही सब भारी हो जाता है. इस पर कोहली भी पलटवार करते हुए कहते है, आप आए तो फिर सब भारी हो गया. 

Advertisement

IPL के नए लुक, हेयरकट और टैटू पर क्या बोले कोहली
शो में कोहली के नए लुक, हेयरकट और टैटू पर भी चर्चा होती है. जब नागस उनसे हेयरकट की डिटेल्स पूछते हैं तो कोहली हंसते हुए कहते हैं कि उन्हें ये सब अच्छा लगता है और इससे वो अच्छा महसूस करते हैं और यही उनकी परफॉर्मेंस में भी दिखता है.

नाग्स यहां भी नहीं रुकते और कोहली को 'हर साल नया लुक लेकर आने वाला' बताते हैं. जवाब में कोहली उन्हें 'हर साल वही स्टाइल रखने वाला' कहकर ट्रोल कर देते हैं. दोनों के बीच ये नोकझोंक पूरे शो में जारी रहती है.

क्या कोहली अब AI को इंटरव्यू देंगे? 
एपिसोड का सबसे मजेदार मोमेंट तब आता है जब कोहली कहते हैं कि अगर नाग्स ऐसे ही सवाल पूछते रहे तो वो अगले साल AI के जरिए इंटरव्यू दे देंगे. वो मजाक में कहते हैं- मैं होलोग्राम भेज दूंगा, तुम उसी से बात कर लेना. इस पर नाग्स भी पीछे नहीं हटते और कहते हैं कि वो भी AI के साथ एडजस्ट कर लेंगे.

इसके अलावा बातचीत में कोहली के सैंडलवुड डेब्यू पर भी मजाक होता है, जहां नाग्स खुद के लिए भी रोल मांगते नजर आते हैं. आखिर में जब जीत के मायने पर सवाल पूछा जाता है तो कोहली गंभीर हो जाते हैं. वो कहते हैं कि जीत असल में मेहनत, त्याग और कमिटमेंट का इनाम होती है. हार से लोग सीखते हैं, लेकिन जीत आपको यह भरोसा देती है कि आपकी मेहनत सही दिशा में थी.

Advertisement

कुल मिलाकर, यह एपिसोड फुल एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा, जिसमें कोहली और म‍िस्टर नाग्स की केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैन्स का दिल जीत लिया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement