IPL से पहले मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी को लेकर छिड़ी बहस, अश्विन बोले- सूर्या को क्यों नहीं बनाया कप्तान

आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या करने जा रहे हैं. मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी बात कही है. अश्निन के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी जानी चाहिए थी, जिनका कैप्टेंसी रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है.

Advertisement
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में IPL खेलेंगे सूर्यकुमार यादव  (Photo: Getty) हार्दिक पंड्या की कप्तानी में IPL खेलेंगे सूर्यकुमार यादव (Photo: Getty)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन का मानना है कि मौजूदा प्रदर्शन और कप्तानी रिकॉर्ड को देखते हुए सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंपी जानी चाहिए थी.

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब शो में कहा कि सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना सीधा और आसान फैसला था, लेकिन ऐसा ना होना थोड़ी चिंता की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई 2024 में कप्तानी संभालने के बाद से भारतीय टीम सूर्यकुमार की अगुवाई में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है, इसी दौरान टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी जीता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL से पहले मुंबई इंडियंस में घमासान? हार्दिक को कप्तानी छोड़ने की सलाह, जानें पूरा माजरा

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनना ही चाहिए था. उन्हें कप्तानी ना मिलना निश्चित तौर पर चिंता की बात है.' हालांकि, अश्विन ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी को पूरी तरह खारिज नहीं किया. उन्होंने याद दिलाया कि हार्दिक ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पहले ही सीजन में खिताब दिलाया था और दूसरे सीजन में फाइनल तक पहुंचाया.

हार्दिक के लिए हालात उसने आसान नहीं: अश्विन
रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक, मौजूदा हालात में हार्दिक पंड्या के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है क्योंकि एक बड़ा वर्ग मानता है कि सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस का कप्तान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार हैं और मुंबई के कप्तान हार्दिक, तो यह स्थिति मानसिक रूप से भी दबाव बना सकती है. 

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने यह भी जोड़ा कि अगर हार्दिक पंड्या को टीम मैनेजमेंट का पूरा समर्थन मिलता है और वह बाहरी दबाव से दूर रहते हैं, तो वह एक सफल कप्तान साबित हो सकते हैं. इससे पहले कृष्णमाचारी श्रीकांत भी कह चुके हैं कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को मिलनी चाहिए.

मुंबई इंडियंस अपना अभियान 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शुरू करेगी. कुल मिलाकर आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बहस तेज हो गई है, जहां अनुभव और मौजूदा फॉर्म के बीच तुलना जारी है. अब देखना होगा कि हार्दिक पंड्या दबाव में टीम को कैसे संभालते हैं.

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवर, मोहम्मद इजहार और मयंक रावत.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement