IPL 2026 Playoffs: बेंगलुरु और न्यू चंडीगढ़ में हो सकते हैं नॉकआउट मुकाबले, जानें क्या है वजह

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के लिए बेंगलुरु और न्यू चंडीगढ़ सबसे मजबूत दावेदार बनकर सामने आए हैं. RCB और पंजाब किंग्स के पिछले सीजन के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इन वेन्यू को प्राथमिकता दी जा रही है, हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है.

Advertisement
आईपीएल 2026 के नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू पर जल्द आ सकता है फैसला. (Getty) आईपीएल 2026 के नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू पर जल्द आ सकता है फैसला. (Getty)

नितिन कुमार श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के लिए दो शहर सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं. बेंगलुरु और न्यू चंडीगढ़. बोर्ड के भीतर इसको लेकर चर्चा जारी है और अभी तक आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन संकेत साफ हैं कि नॉकआउट मुकाबले इन्हीं दो वेन्यू पर हो सकते हैं.

इस फैसले के पीछे पिछले सीजन का प्रदर्शन अहम भूमिका निभा रहा है. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और रनर-अप पंजाब किंग्स ने अपने-अपने होम ग्राउंड को मजबूत दावेदार बना दिया है. IPL में अक्सर यह परंपरा रही है कि पिछले सीजन की विजेता टीम के होम ग्राउंड को फाइनल की मेजबानी दी जाती है, और इसी रणनीति पर विचार किया जा रहा है.

Advertisement

हालांकि, अंतिम फैसला लेने से पहले कई अहम पहलुओं पर गौर किया जा रहा है. इनमें लॉजिस्टिक्स, टीमों की ट्रैवल प्लानिंग, ब्रॉडकास्ट जरूरतें और टूर्नामेंट के शेड्यूल का संतुलन शामिल है. दोनों शहरों के पास इंटरनेशनल लेवल का इंफ्रास्ट्रक्चर है और पहले भी बड़े मुकाबलों की मेजबानी कर चुके हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हो जाती है.

यह भी पढ़ें: MI vs RCB: फिफ्टी के बाद गुस्से में विराट कोहली ने क्यों फेंक दिए ग्लव्स और हेलमेट? VIDEO वायरल

मौजूदा सीजन में बेंगलुरु में RCB के पांच मुकाबले तय हैं, जबकि बाकी दो मैच रायपुर में खेले जाएंगे. कर्नाटक सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही बेंगलुरु को इस सीजन के मैचों की मेजबानी का ग्रीन सिग्नल मिला था.

वहीं, न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स अपने चार होम मैच खेलेगी, इसके बाद टीम अपने बाकी तीन मुकाबलों के लिए धर्मशाला शिफ्ट होगी. अभी तक RCB और PBKS दोनों ने अपने-अपने होम ग्राउंड पर दो-दो मैच खेल लिए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026: दिग्वेश राठी ने किया विवादित नोटबुक सेलिब्रेशन, लेकिन बदला दिखा अंदाज, VIDEO

टूर्नामेंट अभी शुरुआती चरण में है और प्लेऑफ वेन्यू को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है. अगर बेंगलुरु और न्यू चंडीगढ़ को मेजबानी मिलती है, तो फैंस को उन मैदानों पर बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे, जो पिछले सीजन की टॉप टीमों से जुड़े रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement