'₹5000 लगाकर देखो, समझ आएगा', माल‍िक संजीव गोयनका के सपोर्ट में मोहम्मद शमी, राहुल-पंत मामले पर दिया जवाब

LSG मालिक संजीव गोयनका और खिलाड़ियों से उनकी बातचीत पर उठे विवाद के बीच मोहम्मद शमी ने अब उनका बचाव किया है. शमी ने कहा कि बड़ी रकम निवेश करने वाले मालिक की उम्मीदें होना स्वाभाविक है. उन्होंने मीम्स और सोशल मीडिया ड्रामा को अनावश्यक बताया और कहा कि टीम के अंदर बातचीत हमेशा लॉजिकल और प्रोफेशनल रही है.

Advertisement
राहुल-पंत से बातचीत पर शमी ने किया संजीव गोयनका का जवाब  (Photo: Instagram/lucknowsupergiants) राहुल-पंत से बातचीत पर शमी ने किया संजीव गोयनका का जवाब (Photo: Instagram/lucknowsupergiants)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के माल‍िक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) और खिलाड़ियों के बीच बातचीत को लेकर मचा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. लखननऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुलकर अपने मालिक का बचाव किया है और कहा है कि बड़ी इन्वेस्टमेंट के साथ बड़ी उम्मीदें होना बिल्कुल जायज है. 

दरअसल, IPL 2024 में केएल राहुल से बाउंड्री लाइन पर हुई बातचीत और IPL 2025 में ऋषभ पंत के साथ हार के बाद हुई चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इन घटनाओं को लेकर फैन्स ने गोयनका के रवैये पर सवाल उठाए और कई मीम्स भी बने थे. 

Advertisement

लेकिन शमी ने इन आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने गोयनका से जितनी भी मुलाकात की है, हर बार बातचीत बेहद लॉजिकल और टीम-केंद्रित रही है उन्होंने कहा कि जब कोई मालिक टीम बनाने में भारी रकम निवेश करता है, तो उससे प्रदर्शन की उम्मीद रखना स्वाभाविक है. 

शमी ने पॉडकास्ट में कहा- अगर कोई इंसान ₹5000 भी कहीं लगाता है तो उसे अपनी रकम की चिंता होती है. यहां तो करोड़ों का मामला है, तो एक्सपेक्टेशन होना बिल्कुल सही है. 

यह भी पढ़ें: Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: पहले केएल राहुल, अब ऋषभ पंत... LSG माल‍िक संजीव गोयनका के सामने 27 करोड़ी ख‍िलाड़ी की हालत दिखी खराब, VIDEO

उन्होंने आगे कहा कि गोयनका का पजेसिव होना गलत नहीं है और अगर वे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है. 
यह भी पढ़ें: केएल राहुल के लिए संजीव गोयनका ने बजाई ताल‍ियां, मैच हारे तो दिखा ऐसा अंदाज

Advertisement

अनुभवी तेज गेंदबाज ने यह भी माना कि क्रिकेट में कभी-कभी कप्तान और खिलाड़ी दोनों ही फ्रस्ट्रेशन में आ जाते हैं, लेकिन इन छोटी-छोटी बातों को लेकर सोशल मीडिया पर बनने वाला 'ड्रामा' और मीम्स कई बार गैर-जरूरी होते हैं. 
यह भी पढ़ें: ऋषभ-राहुल के 'BOSS टॉक्स‍िक हैं...' मीम पर क्या कह गए संजीव गोयनका?

बता दें कि मोहम्मद शमी को LSG ने ₹10 करोड़ में खरीदा है और वह द‍िल्ली कैप‍िटल्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेड‍ियम में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं. 

शमी IPL में अब तक 119 मैच खेल चुके हैं और 133 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वह इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement