SRH vs DC: छूटे कैच, रनआउट म‍िस... अक्षर पटेल ने इन लोगों पर फोड़ा द‍िल्ली कैप‍िटल्स की हार का ठीकरा!

दिल्ली कैपिटल्स की सनराइजर्स हैदराबाद के ख‍िलाफ मंगलवार को हार की सबसे बड़ी वजह खराब फील्डिंग रही. केएल राहुल राहुल का मिस रनआउट और निसंका का छोड़ा कैच मैच का टर्निंग पॉइंट बना. अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाकर मैच छीन लिया. कप्तान अक्षर पटेल ने गलतियों को माना, लेकिन टीम में बदलाव से इनकार किया.

Advertisement
अक्षर पटेल का साफ कबूलनामा, फील्डिंग ने डुबोया खेल (Photo: PTI) अक्षर पटेल का साफ कबूलनामा, फील्डिंग ने डुबोया खेल (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • हैदराबाद ,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

हैदराबाद में मंगलवार को खेले गए IPL मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की हार के पीछे सबसे बड़ा कारण खराब फील्डिंग और अहम मौकों पर की गई गलतियां रहीं. कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने खुद माना कि टीम ने मैच अपने हाथों से गंवाया.

DC के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा. अभ‍िषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का कैच ड्रॉप होना और आसान रन-आउट का मौका चूकना. केएल राहुल रन-आउट का मौका भुनाने में नाकाम रहे, जबकि पथुम न‍िसंका ने एक आसान कैच छोड़ दिया. इन दो गलतियों ने अभिषेक को लंबी पारी खेलने का मौका दिया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए नाबाद 135 रन ठोक दिए.

Advertisement

अक्षर पटेल ने मैच के बाद साफ कहा कि अगर हम वो मौके ले लेते, तो वह इतनी बड़ी पारी नहीं खेल पाते. उन्होंने माना कि फील्डिंग पूरी तरह टीम के कंट्रोल में होती है और वहीं टीम पिछड़ गई.

वहीं दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह जीत उनके आक्रामक और बेखौफ अप्रोच की वजह से आई. अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी का श्रेय टीम के माहौल को दिया, जहां कोच  डेन‍ियल व‍िटोरी और न‍ियम‍ित कप्तान पैट कम‍िंस ने युवाओं को खुलकर खेलने की आजादी दी.

सनराइजर्स हैदरबाद (SRH) के अंतर‍िम कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भी माना कि 200+ स्कोर इस पिच पर आसान नहीं था, लेकिन टीम ने मैच को सही तरीके से पढ़ा और उसी के हिसाब से खेला.

दिल्ली की हार के बाद टीम सेलेक्शन पर भी सवाल उठे, लेकिन अक्षर पटेल ने साफ कर दिया कि फिलहाल कोर टीम में बदलाव की कोई योजना नहीं है. उन्होंने इसे 'ऑफ डे' बताते हुए आगे बढ़ने की बात कही.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement