'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर फिदा हुए 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल, इंस्टाग्राम पोस्ट VIRAL

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 12 छक्के लगाए. मौजूदा आईपीएल सीजन में वैभव अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं. वैभव 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल से आगे निकल चुके हैं.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में 15 साल के वैभव वो कर दिखाया है, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. वैभव ने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ा, बल्कि पूरे टूर्नामेंट को अपनी बल्लेबाजी से हिला दिया. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि अब खुद 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल भी उनके मुरीद हो गए हैं.

Advertisement

मुल्लांपुर में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में 'बेबी बॉस' वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. इसी दौरान उन्होंने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वैभव ने सीजन में 65 छक्के पूरे किए और गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

इसके बाद खुद क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या शानदार खिलाड़ी है वैभव… शानदार एंटरटेनमेंट यंग मैन. न्यू सिक्स मशीन.' गेल ने अपनी स्टोरी में वैभव की तस्वीर शेयर की, जहां ब्रॉडकास्टर्स ने उन्हें मजेदार अंदाज में 'यूनिवर्सल बेबी बॉस' कहा.

सबसे खास बात ये रही कि एलिमिनेटर जैसा दबाव वाला मैच भी वैभव के खेल को रोक नहीं पाया. मैच से पहले पैट कमिंस ने साफ कहा था कि एसआरएच ने इस युवा बल्लेबाज को रोकने के लिए कई रणनीतियां बनाई हैं. लेकिन मैदान पर वैभव ने हर प्लान को बुरी तरह फेल कर दिया.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए क्रिस गेल... (Photo: instagram/@chrisgayle333)

उन्होंने शुरुआत से ही कमिंस पर हमला बोला. तेज बाउंसर, यॉर्कर और स्लोअर गेंदों के बावजूद वैभव पीछे नहीं हटे. उन्होंने एसआरएच के कप्तान को लगातार तीन छक्के जड़े और देखते ही देखते मैच का रुख बदल दिया. सिर्फ 16 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर वैभव ने सुरेश रैना के आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. पुल शॉट, लॉफ्टेड ड्राइव, स्क्वायर लेग के ऊपर फ्लिक और सीधे मैदान के बाहर जाते लंबे छक्कों ने एसआरएच के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया.

पावरप्ले खत्म होने तक वैभव 20 गेंदों पर 60 रन बना चुके थे. इसी दौरान उन्होंने आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ एक सीजन में 600 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इतना ही नहीं, वैभव आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक भी लगा सकते थे. वह 28 गेंदों पर 97 रन बनाकर खेल रहे थे और सिर्फ एक बड़े शॉट की जरूरत थी. पूरा स्टेडियम इतिहास बनते देखने के लिए खड़ा था. लेकिन तभी प्रफुल्ल हिंगे की शॉर्ट गेंद पर वह कैच आउट हो गए.

आउट होने के बाद मुल्लांपुर स्टेडियम में जो नजारा दिखा, उसने बता दिया कि क्रिकेट जगत को नया सुपरस्टार मिल चुका है. पूरा स्टेडियम खड़े होकर तालियां बजा रहा था. एसआरएच के खिलाड़ी भी उनकी पीठ थपथपाते नजर आए. लेकिन खुद वैभव बेहद निराश दिखे. पवेलियन लौटते वक्त उन्होंने सिर पर हाथ मारा और डगआउट में जाकर मायूस बैठ गए.

Advertisement

दिलचस्प बात यह रही कि वैभव को खुद इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतने बड़े रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच चुके हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे बाद में पता चला. मेरा फोकस सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर था. सेंचुरी आगे भी आएंगी.'

15 साल की उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों पर हावी हो रहे हैं, उसने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट को उसका अगला बड़ा सुपरस्टार मिल चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »