IPL 2026: मुंबई के बाद राजस्थान में कप्तानी पर बढ़ा बवाल, रियान से कमान छीनने की उठी मांग

IPL 2026 से पहले अब कई टीमों में खिलाड़ियों के रोल को लेकर सवाल उठने लगे हैं. खासकर कप्तानी को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है. कई दिग्गज इसको लेकर बयानबाजियां कर रहे हैं. फिलहाल आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है.

Advertisement
RR के कप्तान रियान पराग के साथ यशस्वी जायसवाल (Photo: ITG) RR के कप्तान रियान पराग के साथ यशस्वी जायसवाल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले कई टीमों में कप्तान को लेकर घमासान जारी है. इसी बीच, राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी को लेकर भी बहस तेज हो गई है. टीम मैनेजमेंट ने रियान पराग को फुल-टाइम कप्तान बनाया है, लेकिन पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि यह जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा को दी जानी चाहिए थी. इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर भी इसी तरह की बयानबाजियां सामने आई थीं.

Advertisement

“जडेजा को कप्तान बनते देखने की उम्मीद थी”

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि उन्हें लगा था कि राजस्थान रॉयल्स जडेजा को कप्तान बनाएगी और रियान पराग को उप-कप्तान की भूमिका देगी. अश्विन ने कहा, मेरे दिमाग में कहीं था कि जडेजा कप्तान होंगे. टीम चाहती तो उन्हें कप्तान और रियान पराग को वाइस-कप्तान बना सकती थी.

पराग पर भरोसा, लेकिन जायसवाल को भी मौका?

RR ने रियान पराग को कप्तान बनाकर युवाओं पर भरोसा दिखाया है. पराग पहले भी घरेलू क्रिकेट में असम की कप्तानी कर चुके हैं. हालांकि, अश्विन का मानना है कि टीम को यशस्वी जायसवाल को भी उसी स्तर पर रखना चाहिए और भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहिए.

उन्होंने कहा, उम्मीद है कि RR जायसवाल को भी उतना ही भरोसा दे और भविष्य में कप्तान के तौर पर देखे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL से पहले मुंबई इंडियंस में घमासान? हार्दिक को कप्तानी छोड़ने की सलाह, जानें पूरा माजरा

IPL 2025 में फ्लॉप रही थी पराग की कप्तानी

IPL 2025 में जब संजू सैमसन चोटिल थे, तब पराग ने कई मैचों में टीम की कप्तानी की थी. लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा.

* RR पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही
* 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते

इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने पराग पर ही भरोसा जताया और उन्हें कप्तान बना दिया.

यह भी पढ़ें: '60 साल तक खेल सकता हूं' धोनी ने IPL से संन्यास का प्लान कर दिया रिवील, VIDEO

जडेजा का अनुभव, लेकिन मौका नहीं

रविंद्र जडेजा को IPL का अनुभवी खिलाड़ी माना जाता है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी की थी, लेकिन सिर्फ आधे सीजन के लिए, जिसके बाद जिम्मेदारी एमएस धोनी को वापस दे दी गई थी.

अश्विन ने माना कि IPL 2026 पराग के लिए चुनौतीपूर्ण होगा. उनका मानना है कि टीम की गेंदबाजी पर कप्तान की सफलता काफी हद तक निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ऋषभ पंत छोड़ रहे हैं लखनऊ की टीम? मालिक संजीव गोयनका बोले- मैं सोशल मीडिया का पंचिंग बैग

मुंबई में क्या है विवाद

Advertisement

दरअसल, मुंबई इंडियंस की कमान 2024 में रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पंड्या को सौंपी गई थी. अब जब सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है तो कृष्णमाचारी श्रीकांत जैसे पूर्व दिग्गजों ने ये सवाल उठाया है कि हार्दिक से कप्तानी छीनकर सूर्या को दे दी जानी चाहिए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement