GT vs RCB, IPL 2026 Live Score: 96 रन 6 व‍िकेट, गुजरात के ख‍िलाफ RCB की हालत पतली, बैक टू बैक ख‍िलाड़ी आउट

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru IPL Live Cricket Score: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में आज (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने हैं. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में हो रहा है. टॉस गुजरात की टीम ने जीता और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण द‍िया.

Advertisement
GT vs RCB IPL 2026 (Photo: AP) GT vs RCB IPL 2026 (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद ,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में आज (30 अप्रैल) को IPL 2026 का 42वां मुकाबला खेला है. जहां गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में टॉस गुजरात की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का न‍िर्णय लिया. रॉयल चैलेंजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. 

दोनों टीम इस आईपीएल में पहले भी एक दूसरे से भ‍िड़ चुकी हैं. जहां बेंगलुरु की टीम पांच व‍िकेट से जीती थी. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड को देखने के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें.



RCB की पारी 

Advertisement

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और व‍िराट कोहली अलग ही रंग में नजर आए. उन्होंने कग‍िसो रबाडा के पहले और पारी के दूसरे ओवर में लगातार 5 चौके जड़े, वो आख‍िरी गेंद म‍िस कर गए. हालांकि तीसरे ओवर में मोहम्मद स‍िराज ने जैकब बेथेल को राश‍िद खान के हाथों कैच आउट कर बेंगलुरु को पहला झटका दिया.  इसके बाद रबाडा ने पांच चौके खाने का बदला अगले ओवर में लिया और कोहली को आउट किया. कोहली ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए.

रजत पाटीदार 19 रन पर जेसन होल्डर के हाथों अरशद खान की गेंद पर लपके गए, हालांकि इस कैच पर सवाल भी उठा. वहीं ज‍ितेश शर्मा (1) कुछ खास नहीं कर सके और होल्डर के पहले ओवर की पहली गेंद पर व‍िकेट के पीछे जोस बटलर को कैच दे बैठे. जेसन होल्डर ने इसके बाद राश‍िद खान की गेंद पर ट‍िम डेव‍िड (9) का भी कैच पकड़कर आरसीबी को पांचवां झटका दिया. संकटमोचक क्रुणाल पंड्या से उम्मीद थी कि वो RCB की पारी को संभालेंगे लेकिन वो भी 4 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर होल्डर को कैच थमा बैठे. 

Advertisement

व‍िकेट पतन: 1-34 (जैकब बेथेल, 2.4 ओवर), 2-35 (विराट कोहली, 3.2 ओवर), 3-79 (रजत पाटीदार, 7.4 ओवर), 4-80 (जितेश शर्मा, 8.1 ओवर), 5-91 (टिम डेविड, 9.4 ओवर), 6-96 (क्रुणाल पंड्या, 10.3 ओवर)

RCB vs GT हेड टू हेड
RCB का गुजरात पर 4-3 का बढ़त है. अहमदाबाद में दोनों के बीच खेले गए इकलौते मैच में भी RCB ने जीत दर्ज की थी. खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी 7 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है.

गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

Advertisement

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: आर साई किशोर, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement