गुजरात के खिलाफ मैच से पहले MI को मिली गुड न्यूज, रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया ये अपडेट

मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर है कि रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर फिट हो गए हैं. GT के खिलाफ मैच में रोहित की वापसी हो सकती है, हालांकि टीम उन्हें पूरी तरह फिट होने तक आराम भी दे सकती है. उनकी वापसी से टीम का संतुलन मजबूत होगा.

Advertisement
आरसीबी के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे रोहित शर्मा (Photo: ITG) आरसीबी के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे रोहित शर्मा (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने रोहित शर्मा और ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है. IPL 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस के लिए यह खबर राहत देने वाली है. पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही MI को उस समय बड़ा झटका लगा था, जब रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए थे. वह आरसीबी के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे और इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला भी मिस किया.

Advertisement

अब टीम का सामना सोमवार को गुजरात टाइटंस के साथ होना है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है, जहां MI आज तक GT को हरा नहीं पाई है.

*रोहित की वापसी पर बड़ा संकेत*

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस म्हाम्ब्रे ने बताया कि रोहित शर्मा और सैंटनर दोनों फिट हैं. उन्होंने कहा कि रोहित नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. सैंटनर भी अब पूरी तरह ठीक हैं, जो पिछले मैच में बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे.

यह भी पढ़ें: रोहित का उदास चेहरा, पंड्या का गुस्सा और हताश बुमराह... मुंबई इंडियंस कैम्प में सबकुछ ठीक नहीं!

हालांकि, रोहित को लेकर अभी थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है. PBKS के खिलाफ मैच से पहले भी उन्होंने प्रैक्टिस की थी, लेकिन कप्तान हार्दिक ने टॉस के समय कहा था कि रोहित “एक-दो मैच और मिस कर सकते हैं.” ऐसे में संभव है कि उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए थोड़ा और समय दिया जाए.

Advertisement

रोहित की वापसी से बदलेगा टीम कॉम्बिनेशन

रोहित शर्मा की वापसी से MI का बैलेंस बेहतर होगा. उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने क्विंटन डिकॉक को मौका दिया था, जिन्होंने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया था. ऐसे में अगर रोहित की वापसी होती है तो फिर डिकॉक और रिकेल्टन में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement