6:14 PM (एक घंटा पहले)
तो अब एक नजर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों पर डाल ली जाए तो न्यू जीलैंड के लिए बल्लेबाज़ी में रचीन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, फिन ऐलेन, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन और डैरेल मिचेल को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| तो गेंदबाज़ी में कप्तान मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और इश सोढ़ी विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए जोस बटलर और फिल साल्ट का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है जबकि विल जैक्स पर एक बार काफी कुछ निर्भर करेगा| उनके अलावा जैकब बेथेल, टॉम बैंटन और कप्तान हैरी ब्रूक को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| कप्तान ब्रूक पिछले मैच में शतक लगाकर आ रहे हैं उससे उनका मनोबल काफी हाई होगा| वहीँ गेंदबाज़ी में सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जेमी ओवरटन विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| तो अब देखते हैं कि कौनसी टीम यहाँ जीत हासिल करते हुए सेमी फाइनल की तरफ बढती है|