CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर जीती पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में हराया

Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता. चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार की चैम्पियन है, वहीं पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है.

Advertisement
आईपीएल में चेन्नई-पंजाब के बीच मुकाबला हुआ. (Photo: BCCI)) आईपीएल में चेन्नई-पंजाब के बीच मुकाबला हुआ. (Photo: BCCI))

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:35 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-7 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में हुए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया था. इस टारगेट को पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवरों में हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार 50 रन बनाए.

Advertisement

मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स की ये लगाातार दूसरी जीत रही, वहीं सीएसके ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 3 विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था.

पंजाब का ऐसा रहा रनचेज
रनचेज में पंजाब किंग्स की शुरुआत तूफानी रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.2 ओवरों में 61 रनों की साझेदारी की. प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे. तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने प्रियांश का विकेट लिया. वहीं प्रभसिमरन सिंह 43 रन बनाकर सरफराज खान के थ्रो पर रन आउट हुए.

प्रभसिमरन ने 34 गेंदों की इनिंग्स में 6 चौके के अलावा एक सिक्स लगाया. कूपर कोनोली ने भी 6 चौके की मदद से 22 बॉल पर 36 रन बनाए, जिसने पंजाब का मोमेंटम बनाए रखा. यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. श्रेयस ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया. श्रेयस को अंशुल कम्बोज ने आउट किया. श्रेयस के बाद नेहाल वढेरा (10 रन) भी आउट हो गए. यहां से मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 9 रन) और शशांक सिंह (नाबाद 14 रन) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

Advertisement

ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 209 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया. संजू 7 रन बनाकर तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. यहां से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप के दौरान आयुष ने 29 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली.

यह भी पढ़ें: IPL मैच में अंपायर से हुआ ब्लंडर… बैट टेस्ट के दौरान उल्टा गेज लगाया, खिलाड़ी-दर्शक हैरान

लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. ऋतुराज ने दो चौके की मदद से 22 गेंदों पर 28 रन बनाए. फिर सीएसके ने आयुष म्हात्रे का विकेट गंवा दिया, जो विजयकुमार वैशाक का शिकार बने. आयुष ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल थे. कार्तिक शर्मा (1 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उनका विकेट मार्को जानसेन ने लिया.

इसके बाद सरफराज खान ने कुछ बड़े शॉट्स लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को मोमेंटम प्रदान किया. सरफराज ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से महज 12 गेंदों पर 32 रन बनाए. सरफराज के आउट होने के बाद शिवम दुबे ने गियर चेंज करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया. शिवम ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 27 बॉल पर 45 रनों की पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मुकाबले जीते. जबकि पंजाब किंग्स को 17 मैचों में सफलता मिली. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे, जिनमें पंजाब किंग्स को जीत मिली थी.

चेन्नई Vs पंजाब H2H
कुल IPL मैच: 33
चेन्नई ने जीते:16
पंजाब ने जीते: 17

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी और खलील अहमद.
इम्पैक्ट सब: राहुल चाहर.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement