धक्का दिया, हेलमेट खींचा... मैदान पर लड़ बैठे बांग्लादेश-साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर, अंपायर को भी किया 'किनारे', VIDEO

ढाका में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की इमर्जिंग टीमों के बीच चार दिवसीय मैच के दौरान बल्लेबाज रिपोन मंडल और गेंदबाज शेपो एंतुली के बीच हाथापाई हो गई. इस अंपायरों ने बीच-बचाव किया. अब इस मामले में जल्द ही दोनों अंपायर अपनी रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना है और दोनों पर प्रतिबंध लग सकता है.

Advertisement
ढाका में बांग्लादेश इमर्जिंग टीम और साउथ अफ्रीका इमर्जिंग टीम के बीच चार दिवसीय मैच के दौरान शेपो एंतुली और रिपोन मंडल के बीच हाथापाई हो गई. (Credit: Social Media) ढाका में बांग्लादेश इमर्जिंग टीम और साउथ अफ्रीका इमर्जिंग टीम के बीच चार दिवसीय मैच के दौरान शेपो एंतुली और रिपोन मंडल के बीच हाथापाई हो गई. (Credit: Social Media)

aajtak.in

  • ,
  • 29 मई 2025,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की इमर्जिंग टीमों के बीच ढाका में चार दिवसीय मुकाबले के दौरान जो कुछ मैदान पर हुआ, उसने 'जेंटलमैन गेम्स' को शर्म‍िंंदा कर द‍िया. इस मैच के दौरान ख‍िलाड़‍ियों के बीच ततनाव इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. बांग्लादेश के गेंदबाज और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मामला एक दूसरे पर हाथ उठाने तक पहुंच गया. इसी बीच अंपायर्स ने खिलाड़ियों को अलग भी किया. लेकिन इसके बावजूद दोनों में कहासुनी होती रही. 

Advertisement

यह विवाद बांग्लादेश के 22 वर्षीय बल्लेबाज रिपोन मंडल और साउथ अफ्रीका के 29 वर्षीय गेंदबाज शेपो एंतुली के बीच हुआ. दोनों के बीच कहासुनी हुई और फ‍िर दोनों एक-दूसरे से भ‍िड़ गए. फिलहाल इस बारे में कोई ऑफ‍िश‍ियल एक्शन नहीं हुआ है. अंपायर जल्द ही इस पर अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं.

क्या है पूरा मामला? 
यह घटना तब हुई जब रिपोन ने एंतुली की गेंद पर सीधा छक्का लगाया. इसके बाद जब वह अपने साथी बल्लेबाज मेहदी हसन की ओर जा रहे थे, तो उनकी नजर एंतुली से मिली. तभी एंतुली गुस्से में उनकी ओर दौड़ पड़े. दो खिलाड़ियों ने पहले एक-दूसरे को धकेला, फिर एंतुली ने र‍िपन का हेलमेट खींचा.

अंपायर Kamruzzaman बीच में आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एंतुली ने फिर से हेलमेट खींचा, जिसके बाद अंपायर उन्हें अलग करने में सफल हुए. आसपास खड़े साउथ अफ्रीका इमर्जिंग टीम के खिलाड़ी भी एंतुली Ntuli को नहीं रोक पाए, और उनमें से कुछ र‍िपन की तरफ बढ़ते भी दिखे, पर तब  तक र‍िपन ने अपना हेलमेट उतार लिया था. 

Advertisement

टीवी कमेंटेटरों का भी आया र‍िएक्शन 
इस झड़प पर टीवी कमेंटेटरों ने भी र‍िएक्शन दिया.  ऑन-एयर कमेंटेटर नाबिल काइजर ने कहा- यह तो बहुत ज्यादा हो गया, यह अस्वीकार्य है. आमतौर पर क्रिकेट के मैदान पर हम केवल जुबानी बहस देखते हैं, लेकिन इस तरह की झड़प कम ही देखने को मिलती है. एंतुली ने एक समय र‍िपन के हेलमेट पर भी वार किया था. 

क्रिकइंफो के मुताब‍िक- मैच रेफरी इस घटना की रिपोर्ट दोनों BCB (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) और CSA (क्रिकेट साउथ अफ्रीका) को सौंपेंगे, जो इस मामले में कार्रवाई करेंगे, खासकर क्योंकि यह दौरे का अंतिम मैच है. यह चार दिन का मैच साउथ अफ्रीका इमर्जिंग टीम का दौरे का दूसरा और अंतिम मैच है. उन्होंने वनडे सीरीज 2-1 से हारी थी, जबकि पहले चार दिन का मैच चटगांव में ड्रॉ पर खत्म हुआ था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »