टीम से निकाले जाने के बाद मुरली विजय की काउंटी में फिफ्टी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मुरली विजय कभी लय में नहीं दिखे. दो टेस्ट की चार पारियों में उन्होंने महज 26 रन बनाए. इसके बाद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई.

Advertisement
मुरली विजय (दाएं) मुरली विजय (दाएं)

विश्व मोहन मिश्र

  • नॉटिंघम,
  • 11 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने एसेक्स की तरफ से नॉटिंघमशर के खिलाफ सोमवार को काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन एक मैच में अर्धशतक लगाया.

नॉटिंघमशर के 177 रनों के जवाब में विजय और निक ब्राउन ने एसेक्स को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रन बनाने के लिए जूझ रहे विजय ने 95 गेंदों पर 56 रन बनाए. इसमें नौ चौके भी शामिल हैं.

Advertisement

काउंटी के एक अन्य मैच में हाल में भारत के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने डरहम की तरफ से नौ विकेट चटकाए, जिनमें एक पारी में सात विकेट भी शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »