पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के रुझानों में जहां बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, वहीं शुभेंदु अधिकारी एक अहम चेहरा बनकर उभरे हैं. ममता बनर्जी के साथ उनकी टक्कर ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. इसी बीच उनके हलफनामे में सामने आई संपत्ति की जानकारी भी चर्चा में है, जिसमें उनकी सादगी और सीमित संपत्ति ने सबका ध्यान खींचा है.