आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने हर किसी को हैरान कर दिया. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने तेज़ शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया. उनकी बल्लेबाजी से विपक्षी कप्तान पैट कमिंस भी प्रभावित हुए और उन्हें अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया. हालांकि मैच हैदराबाद ने जीता, लेकिन वैभव की पारी ने मुकाबले की पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली