उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुए सामूहिक हत्याकांड ने सबको दहला कर रख दिया था. जिसमें इसी 5 वनंबर को एक ही परिवार के सभी के सभी पांच लोगों को क़ातिल ने दो-दो गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया था. करोड़पति शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता का पूरा परिवार खत्म कर दिया गया था. राजेंद्र गुप्ता की पत्नी नीतू गुप्ता, उनके दो बेटे नवनेंद्र और सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की उनके घर में घुसकर गोली मारी गई थी.