ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की संभावना जताई है लेकिन उन्होंने साफ़ भी कर दिया है कि अगर ईरान उनकी डील स्वीकार नहीं करता तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा है कि वो एक सही और वाजिब डील पेश कर रहे हैं और उम्मीद है कि ईरान इसे स्वीकार करेगा. यदि ईरान डील को ठुकराता है तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों को नष्ट करने की धमकी दे रहा है. यह संदेश ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रथ सोशल पर दिया है.