तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं. फैंस इस पल की तुलना अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ के मशहूर सीन से कर रहे हैं. राजनीति में नई पारी शुरू कर चुके विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायक’ का इंतजार भी अब फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.