उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अत्यधिक गर्मी का प्रभाव देखा जा रहा है. इस सूची में सबसे अधिक तापमान मुरादाबाद, बांदा, इटावा और औरैया में 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. इसके अलावा प्रयागराज, बदायूं, रामपुर, फतेहपुर, संभल, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मिर्जापुर, अलीगढ़, बलरामपुर, बरेली और वाराणसी में भी 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.