पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा नाम बन चुके शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर चर्चा में हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले उनके निजी जीवन को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. कई साल पहले एक सभा में उन्होंने खुद बताया था कि समाज और राजनीति को पूरा समय देने के लिए उन्होंने शादी नहीं करने का फैसला लिया. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को अपना आदर्श बताते हुए जनसेवा को जीवन का उद्देश्य बताया था.