चीन ने साउथ चीन सागर के पैरासेल आइलैंड में एंटीलोप रीफ पर तेजी से निर्माण शुरू किया है. यहां रनवे, हेलीपैड और मिसाइल सुविधाएं बन रही हैं. एक्सपर्ट्स इसे सैन्य बेस मान रहे हैं, जबकि चीन इसे नागरिक परियोजना बता रहा है. वियतनाम और ताइवान ने इस पर कड़ा विरोध जताया है.