पीएम मोदी के बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस ने इस पर निशाना साधा है. कांग्रेस के नेता ने कहा कि पीएम मोदी के वहां जाने से पहले पूरे बाजार को बंद करा दिया गया था. उसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने झालमुरी खाई. कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि 30 रुपये की झालमुरी लेकर दस रुपये दुकानदार को दिए.