पश्चिम बंगाल की राजनीति में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला वित्त मंत्री कौन होगा और नंदीग्राम से किसे चुनाव मैदान में उतारा जाएगा. चर्चाओं के केंद्र में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल का नाम है. माना जा रहा है कि बीजेपी बंगाल की अर्थव्यवस्था संभालने के लिए अनुभवी चेहरे पर दांव लगा सकती है