आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और अब दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी. रजत पाटीदार और शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांच और दबाव से भरपूर रहने की उम्मीद है.