लोकसभा में 16 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान मंडी की सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी बात रखी. जैसे ही वो बोलने के लिए खड़ी हुईं, सदन में एक खास ‘DDLJ मोमेंट’ बन गया. कंगना रनौत ने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश की महिलाओं और बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण तोहफा है.