ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव देकर वैश्विक तनाव को नया मोड़ दे दिया है, लेकिन इसके बदले अमेरिकी प्रतिबंध हटाने की शर्त ने मामला और जटिल बना दिया है. अमेरिका की असहमति के बीच तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या कूटनीति से समाधान निकलेगा या टकराव और बढ़ेगा